नोएडा: पार्किंग से निकल रही तेज रफ्तार कार ने गर्भवती को कुचला, मौत

नोएडा के सेक्टर 18 में पार्किंग से निकल रही एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचल दिया। हादसे में गर्भवती बीवी की मौत हो गई। डॉक्टर महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे को भी नहीं बचा सके।

Recommended Video

    Noida Sector 18 Market में Parking Attendant ने Pregnant Women को कुचला । वनइंडिया हिंदी

    नोएडा। नोएडा के सेक्टर 18 में पार्किंग से निकल रही एक बेकाबू तेज रफ्तार कार ने दंपति को कुचल दिया। हादसे में गर्भवती बीवी की मौत हो गई। डॉक्टर महिला के गर्भ में पल रहे आठ माह के बच्चे को भी नहीं बचा सके। कार को पार्किंग में काम करने वाला लड़का चला रहा था, जिसने बहुत तेज गति से कार को निकाला और फिर बेकाबू कार ने दंपति को कुचल दिया। चालक नाबालिग बताया जा रहा है।

    Pregnant woman dead after being run over by a car in Noida Sector 18

    पति-पत्नी रविवार शाम को खरीददारी करने के लिए निकले थे। हादसे के बाद उनको अस्पताल ले जाया गया , जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। चालक उसी पार्किंग में काम करता है, जहां से कार निकालते हुए ये हादसा हुआ। आरोपी चालक ने पुलिस को बताया कि वो पार्किंग से कार निकाल रहा था लेकिन गलती से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दबा दिया। इससे अचानक गति बढ़ गई और कार पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। हादसे में घायल पति की हालत गंभीर बनी हुई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+