प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने बेबी बंप फ्लांट करते हुए फिर से शेयर की तस्वीरें और लिखी ये बात

प्रेग्नेंट नुसरत जहां ने बेबी बंप फ्लांट करते हुए फिर से शेयर की तस्वीरें और लिखी ये बात

नई दिल्ली, 27 जून: तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद और बंगाली एक्ट्रेस नुसरत जहां इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। एक्‍ट्रेस नुसरत जहां ने फिर से अपनी बेबी बंप फ्लांट करते हुए कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जो वायरल हो रही है। नुसरत जहां ने शनिवार को (26 जून) को ये तस्वीरें शेयर की है। नुसरत जहां की ये पहली प्रेग्नेंसी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वह 6 महीने की प्रेग्नेंट हैं। नुसरत जहां अपनी प्रेग्नेंसी के अलावा निखिल जैन के साथ अपनी शादी तोड़ने को लेकर भी चर्चा में हैं। नुसरत जहां ने बिजनेसमैन निखिल जैन से की अपनी शादी को वैध नहीं कहा है। निखिल जैन ने ये भी कहा है कि ये नुसरत उनके बच्चे की मां नहीं बनने वाली हैं, ये बच्चा उनका नहीं है।

नुसरत जहां ने कही ये बात

नुसरत जहां ने कही ये बात

नुसरत जहां बेबी बंप फ्लांट करते अपनी इन नई तस्वीरों में मिकी माउस प्रिंट वाले को-ऑर्ड सेट पहने हुए दिख रही हैं। नुसरत जहां ने तस्वीरों को शेयर करते हुए लिखा है, ''चलिए खोए हुए पक्षी को उसके घर पहुंचाने में गाइड करें।''

जहां कई लोगों ने नुसरत की इन तस्वीरों को पसंद किया है तो वहीं कुछ लोग नुसरत को ट्रोल भी कर रहे हैं। एक यूजर ने नुसरत से पूछा है कि आपने अपने पति के साथ इतना बुरा क्यों किया? तो वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा है कि आपको शर्म आनी चाहिए।

आखिर किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं नुसरत जहां?

आखिर किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं नुसरत जहां?

सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कमेंट कर नुसरत जहां से सवाल पूछा है कि आखिर उनके बच्चे का पिता कौन है? हालांकि नुसरत ने इन सवालों का अभी तक जवाब नहीं दिया है। लेकिन निखिल जैन ने साफ-साफ कहा है कि पिछले कई महीनों से वह और नुसरत जहां एक-दूसरे के साथ नहीं रहे हैं, ऐसे में ये बच्चा उनका नहीं है। निखिल जैन ने ये भी कहा है कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है कि नुसरत जहां किसके बच्चे की मां बनने वाली हैं।

नुसरत जहां और यशदास गुप्ता का चल रहा है अफेयर!

नुसरत जहां और यशदास गुप्ता का चल रहा है अफेयर!

6 महीने की प्रेग्नेंट नुसरत जहां की अफेयर की खबरें बीजेपी नेता और एक्टर यशदास गुप्ता के साथ आ रही है। दोनों को एक-दूसरे के साथ पिछले कुछ महीनों में कई बार एक साथ देखा गया है। कुछ बंगाली मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि नुसरत के बच्चे का पिता यशदास गुप्ता ही है। कहा जा रहा है कि कई महीनों से नुसरत और यशदास गुप्ता एक ही साथ रह रहे हैं। हालांकि यशदास गुप्ता ने भी इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

नुसरत जहां ने अपनी शादी को बताया अवैध

नुसरत जहां ने अपनी शादी को बताया अवैध

नुसरत जहां ने निखिल जैन से 19 जून 2019 को तुर्की में शादी की थी। नुसरत जहां ने अपनी शादी को लेकर दावा किया है कि उनकी शादी लीगल नहीं है। नुसरत ने कहा कि जून 2019 में निखिल जैन के साथ तुर्की में हुई शादी तुर्की विवाह विनियमन के तहत हुई थी। अंतरधार्मिक विवाह होने की वजह से भारत में हमें इस स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत मान्यता लेनी थी। जो हमने अभी तक नहीं ली है। ऐसे में ये शादी कानूनी तौर पर मान्य नहीं है। इसलिए निखिल जैन के साथ तलाक का कोई सवाल ही नहीं बनता है। आपे इसे एक लिव-इन रिलेशनशिप कह सकते हैं।

निखिल जैन ने नुसरत जहां पर लगाए कई आरोप

निखिल जैन ने नुसरत जहां पर लगाए कई आरोप

नुसरत जहां के इन दावों पर निखिल जैन ने कहा है कि उन्होंने शादी के बाद कई बार स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत इस विवाह के रजिस्ट्रेशन की बात नुसरत से की थी, लेकिन नुसरत हर बार मैरिज रजिस्ट्रेशन की बात को किसी न किसी बहाने से टाल देती थी। निखिल जैन ने कहा कि शादी के कुछ महीनों बाद ही नुसरत का रवैया बदल गया था। निखिल ने नुसरत पर घर के लोन का पैसा ना चुकाने का भी आरोप लगाया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+