Chhattisgarh: 10 वीं की छात्रा थी गर्भवती, पता नहीं लगा पाए डॉक्टर
छत्तीसगढ़ के कांकेर में 10वीं कक्षा की छात्रा के डिलीवरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चिरायु योजना के अंतर्गत 10वीं सभी लड़कियों और लड़कों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी।

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कांकेर में 10वीं कक्षा की छात्रा के डिलीवरी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार चिरायु योजना के अंतर्गत 10वीं सभी लड़कियों और लड़कों के स्वास्थ्य की जांच की गई थी। इस मामले के बाद राज्य सरकार की चिरायु योजना पर भी सवाल उठ गए। इस दौरान डॉक्टर यह नहीं जांच सके कि लड़की गर्भलती है। स्कूल प्रशासन का दावा है कि छात्रा मेधावी है और हर रोज स्कूल आती है। अपनी डिलीवरी के एक दिन पहले तक वो स्कूल आई लेकिन किसी को यह तक पता नहीं चल सका कि लड़की का 9 माह का गर्भ है। छात्रा जिस स्कूल में पढ़ती है उसके प्राचार्य बसंत दीवान ने जानकारी दी कि छात्रा मंगलवार (14 नवंबर) कर नियमित स्कूल आती रही। पढ़ने में छात्रा मेधावी है और उसने कई बार टॉप किया है।
स्कूल के सभी शिक्षकों से इस मामलें में पूछताछ की गई लेकिन सबने यही कहा कि किसी को इस बारे में थोड़ा सी भी आशंका नहीं हुई। इस मामले के बाद एक बात यह भी सामने आई कि बच्चों के स्वास्थ्य जांच के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है।
बता दें कि इसी साल जुलाई चिरायु योजना के तहत जो जांच की गई उसमें छात्रा का स्वास्थ्य सामान्य बताया गया था। बता दें कि एक कल ही एक बच्ची को झाड़ी में फेंकने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में माता-पिता और नाबालिग के खिलाफ धारा 317, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया था।












Click it and Unblock the Notifications