प्रीति राठी पर तेजाब फेंककर हत्या करने वाले अंकुर पंवार को फांसी की सजा
मुंबई। चर्चित प्रीति राठी हत्याकांड में मुंबई के सेशंस कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने दोषी अंकुर पंवार को मौत की सजा सुनाई है। आपको बता दें कि मंगलवार को सेशंस कोर्ट ने अंकुर पंवार को दोषी करार दिया था।
आपको बता दें कि पब्लिक प्रॉसिक्यूटर उज्ज्वल निकम ने केस को रेयरेस्ट ऑफ रेयर बताते हुए पंवार के लिए कोर्ट से फांसी की मांग की थी। वहीं डिफेंस ने कहा कि आरोपी की उम्र कम है, इसलिए उसे उम्रकैद दी जाए।

कौन थी प्रीति राठी और कैसे हुआ था एसिड अटैक?
24 साल की प्रीति राठी दिल्ली से अपने पिता के साथ मुंबई पहुंची थी। प्रीति का नौसेना में चयन हुआ था। वो नेवी अस्पताल में बतौर नर्स नौकरी शुरु करने वाली थी। प्रीति जब बांद्रा स्टेशन पर उतरी तो अंकुर पंवार ने पीछे से उसके कंधे हाथ रखा, और जैसे ही वह पलटी उसके चेहरे पर तेजाब फेंककर भाग गया। इस वारदात के लगभग एक साल बाद अंकुर को गिरफ्तार किया गया था।
दिल्ली में प्रीति के पड़ोस में रहता है अंकुर का परिवार
अंकुर का परिवार दिल्ली में प्रीति के पड़ोस में रहता है। उस वक्त छानबीन के बाद पुलिस ने बताया था कि प्रीति की कामयाबी से अंकुर को जलन होती थी। अंकुर के घर वाले उसके बेरोजगार होने के ताने दिया करते थे और और इस बात से दुखी था कि उसके परिवारवाले प्रीति की कामयाबी को लेकर उसे बेरोजगार होने के ताने देते थे।












Click it and Unblock the Notifications