PM Modi Birthday: 'सलामत रहो...', निजामुद्दीन दरगाह में पीएम मोदी के लिए पढ़ी गई दुआ
PM Modi Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आज 73वां जन्मदिन है। इस मौके पर देशभर में बीजेपी सहित पीएम मोदी के चाहने वाले अलग-अलग तरह से कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं। इसी कड़ी में दिल्ली की हजरत निजामुद्दीन दरगाह में पीएम मोदी के लिए सामूहिक इबादत की गई।
जन्मदिन के खास मौके पर मुस्लिम भाइयों ने पीएम नरेंद्र मोदी की लंबी उम्र और सलामती के लिए दरगाह हजरत निजामुद्दीन में सामूहिक इबादत कर दुआ मांगी।

पीएम मोदी के जन्मदिन पर उनकी लंबी उम्र और बेहतर स्वास्थ्य के लिए दिल्ली के दरगाह हजरत निजामुद्दीन में सुबह 11 बजे सामूहिक दुआ पढ़ गई। इस मौके पर बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी भी मौजूद रहे। वहीं जन्मदिन का जश्न मनाते हुए दरगाह परिसर में लोगों ने आपस में लड्डू भी बांटे। साथ ही कव्वाली भी गाई।
वाराणसी में पीएम मोदी के जन्मोत्सव की धूम
पूरे देश में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया जा रहा है। ऐसे में उनके लोकसभा क्षेत्र वाराणसी में उत्सव का माहौल है। बनारस में 73 वैदिक बटुकों ने गंगा में दुग्धाभिषेक किया। साथ ही 73 मंदिरों में पूजा-पाठ का आयोजन किया गया है। रविवार शाम में दशाश्वमेध घाट पर गंगा आरती का आयोजन होगा।
पीएम मोदी के जन्मदिन को लेकर बीजेपी का प्लान
बीजेपी ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल से पोस्ट किया है कि पीएम मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में पार्टी द्वारा 17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2023 तक 'सेवा पखवाड़ा' के तहत देशभर में अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित करेगी। बीजेपी के मुताबिक सेवा पखवाड़ा के तहत ' 17 से 24 सितंबर तक 'आयुष्मान भव सप्ताह' मनाया जाएगा, जिसमें सभी जिलों में रक्तदान शिविर आयोजित किए जाएंगे।
पूरे देश में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किये जाएंगे। आयुष्मान योजना के तहत गरीबों को अधिक से अधिक ई-कार्ड वितरित किए जाएंगे। वहीं, 2 अक्टूबर को सार्वजनिक स्थानों पर विशेष स्वच्छता अभियान कार्यक्रम चलाया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications