हिंदुओं की आबादी को 80 से 100 फीसदी पहुंचायेंगे देश में

भोपाल। धर्मांतरण के मुद्दे पर कट्टरवादी हिंदू नेता प्रवीन तोगड़िया ने विवादास्पद बयान दिया है। रविवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रवीन तोगड़िया ने कहा कि आने वाले समय में वह देश में हिंदुओं की आबादी को 82 फीसदी से बढ़ाकर 100 फीसदी कर देंगे।

pravin togadia

भोपाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए तोगड़िया ने आरोप लगाया कि इस्लाम और ईसाई धर्म में हिंदुओं का धर्मांतरण बहुत ही तेजी से हो रहा है जिसके चलते हिंदू काफी असुरक्षित हैं। उन्होंने कहा कि वह हिंदुओं को आने वाले एक हजार सालों तक के लिए सुरक्षित करना चाहते हैं। हिंदुओं की आबादी को 82 से 42 फीसदी नहीं जाने देंगे।

हज के लिए 22000 तो महाकाल यात्रा के लिए शून्य क्यों?
तोगड़िया ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मुसलमानों को हज यात्रा के लिए सरकार 22000 रुपए देती है लेकिन हिंदुओं को महाकाल की यात्रा के लिए एक भी रुपए क्यूं नहीं देती है। उन्होंने कहा कि जब हिंदुओं का धर्म परिवर्तन कराया जाता है या गौ हत्या की जाती है तो कोई बहस नहीं होती है क्या हिंदुओं का इस देश में कोई सम्मान नहीं है।

सावित्रा सलमा बन सकती है तो सलमान राम क्यों नहीं
भारी जनसभा के बीच तोगड़िया ने एक के बाद एक लोगों को ऐसे उदाहरण देने शुरु किये जिसने जनसभा में मौजूद लोगों को उर्जावान कर दिया। तोगड़िया ने कहा कि लव जिहाद हिंदुओं के खिलाफ षड़यंत्र है। उन्होंने कहा कि अगर 100 शादियां हिंदू और मुसलमानों के बीच होती हैं तो उनमें से 50 सावित्री सलमा बनती हैं लेकिन 50 सलमान राम नहीं बनते हैं। उन्होंने कहा कि यह प्यार नहीं है बल्कि जेहाद है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+