पैगंबर विवाद: बदले गए हावड़ा के पुलिस कमिश्रनर, अब तक 70 लोगों को गिरफ्तारी
पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हावड़ा में विरोध प्रदर्शन जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
हावड़ा, 11 जून : पैगंबर मोहम्मद पर विवादित टिप्पणी के बाद हावड़ा में विरोध प्रदर्शन जारी है। क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। साथ ही इलाके में धारा-144 भी लगा दिया गया है। मामले को देखते हुए इस बीच ममता सरकार ने बड़ा फैसला किया है।

Recommended Video
पश्चिम बंगाल सरकार ने IPS प्रवीण त्रिपाठी को हावड़ा के नए पुलिस कमिश्नर बनाया है। वहीं IPS स्वाति भंगिया को हावड़ा के नए ग्रामीण एसपी बनाया है। हावड़ा विरोध पर टीएमसी सांसद सुखेंदु शेखर ने कहा कि पुलिस ने अब तक 70 से अधिक लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
टीएमसी ने घटना की निंदा की
उन्होंने कहा कि अशांति पैदा करने की कोशिश करने वाले को बख्शा नहीं जाएगा। राज्यपाल धनखड़ और भाजपा नेता इस मुद्दे पर भड़काऊ बयान दे रहे हैं। सुखेंदु शेखर ने कहा कि नूपुर शर्मा को अभी तक गिरफ्तार क्यों नहीं किया गया है? भाजपा मतभेद पैदा करने के लिए इस मुद्दे को जिंदा रखना चाहती है। हम इसकी निंदा करते हैं।
कई राज्यों में विरोध प्रदर्शन
बता दें कि भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर विवादित बयान को लेकर देश के कई राज्यों में हंगामा मचा हुआ है। कई जगह विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के हावड़ा में भी बवाल हुआ है। इसको लेकर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के गुनाहों को लोग क्यों भुगतें?
ममता बनर्जी ने बीजेपी पर साधा निशाना
सीएम बनर्जी ने कहा कि हावड़ा में जो हो रहा है इसके पीछे कुछ राजनीतिक दल हैं। वे दंगे करना चाहते हैं लेकिन इन्हें बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। भाजपा का गुनाह, लोग क्यों भुगतें? राज्य सरकार ने शुक्रवार को किसी भी तरह की अफवाह को फैलने से रोकने के लिए सोमवार सुबह छह बजे तक इंटरनेट बंद करने का आदेश दिया है।












Click it and Unblock the Notifications