विकास गुप्ता के दावों पर भड़के प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड राहुल राज, बोले- वो जिंदा होती तो थप्पड़ मार दे

मुंबई, जून 15: टीवी प्रोड्यूसर विकास गुप्ता ने हाल ही में दावा किया था कि वह दिवंगत एक्ट्रेस प्रत्यूषा बनर्जी के साथ रिलेशनशिप में थे। उस वक्त उन्हें पहली बार अपने बाईसेक्शुअल होने का पता चला था। अब प्रत्युषा बनर्जी के ब्वॉयफ्रेंड रहे राहुल राज ने विकास पर निशाना साधा है। विकास ने कहा है कि जब प्रत्युषा को पता चला कि वह बाइसेक्शुअल हैं तो प्रत्यूषा ने उनसे दूरी बना ली। विकास के इन दावों पर राहुल ने अपनी चुप्पी तोड़ी है और इस पब्लिसिटी स्टंट बताया है। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा ने कभी भी विकास को डेट नहीं किया।

'पब्लिसिटी के लिए ले रहे नाम'

'पब्लिसिटी के लिए ले रहे नाम'

विकास के दावों पर राहुल राज ने कहा, 'प्रत्यूषा ने विकास को कभी डेट नहीं किया इसलिए उनसे अलग होने का सवाल ही नहीं उठता। यहां तक कि एक समय के बाद प्रत्यूषा और विकास आपस में बात भी नहीं करते थे। विकास को पब्लिसिटी पाने के लिए कहानियां नहीं बनानी चाहिए। अगर प्रत्यूषा जिंदा होतीं तो इस बात पर विकास को तमाचा जड़ देतीं। कुल मिलाकर मैं यह कहना चाहता हूं कि लाइमलाइट में आने के लिए प्रत्युषा का नाम लेना बंद करे।

‘वो जिंदा होती तो उसे थप्पड़ मारती’

‘वो जिंदा होती तो उसे थप्पड़ मारती’

राहुल ने आगे कहा, 'जब हम पावर कपल (2015) शो को कर रहे थे तब उनसे (प्रत्युषा) मुझे बता था कि विकास ने उसे प्रपोज किया था, लेकिन उनसे इंकार दिया था, क्योंकि उसे विकास की सेक्सुअलिटी के बारे में पता था। जब मैंने उससे पूछा था कि बालिका वधु के बाद उनसे कोई और प्रोजेक्ट्स क्यों नहीं लिये तो उसने मुझे बताया था कि विकास ने उसके लिए एक शो प्लान किया था, लेकिन बाद में उसे खारिज कर दिया था।

'प्रत्युषा हमेशा अपने रिश्ते को लेकर ओपन रही है'

'प्रत्युषा हमेशा अपने रिश्ते को लेकर ओपन रही है'

विकास का अपने इंटरव्यू में मेरा नाम लिया जाना भी मुझे पसंद नहीं है। अगर उन्होंने यह सब बंद नहीं किया तो मैं कानूनी कार्रवाई करूंगा। मैं केवल इतना कहना चाहता हूं कि खबरों में आने के लिए प्रत्यूषा के नाम का इस्तेमाल न किया जाए।' राहुल कहते हैं कि 'प्रत्युषा हमेशा अपने रिश्ते को लेकर ओपन रही है। उसने अपनी निजी जिंदगी को लेकर कुछ भी नहीं छुपाया। विकास गुप्ता केवल स्थिति का फायदा उठा रहा है क्योंकि इस दावे पर प्रतिक्रिया देने के लिए अब वह शख्स नहीं है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+