प्रत्युषा सुसाइड केस: बयानबाजी कर बुरी फंसी डॉली बिद्रा और राखी सावंत
नयी दिल्ली। टीवी अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी के खुदकुशी मामले पर टीवी इंडस्ट्री दो गुटों में बंट गया। एक गुट है जो प्रत्युषा के खुदकुशी पर उसके परिवार के साथ खड़ा रहा है, बयानबाजी से बच रहा है तो दूसरा गुट इस मौके पर पब्लिसिटी का मौका तलाश रहा है। ये गुट आए दिन विवादित बयान देकर सूर्खियां बंटोर रहा है। लेकिन इन लोगों के खिलाफ अब सीने और टीवी आर्टिस्ट एसोशिएशन ने एक्शन का मन बना लिया है। प्रत्युषा की नौकरानी ने किए चौंकाने वाले खुलासे, राहुल पर उठाए सवाल
CINTAA ने डॉली बिद्रा और राखी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। प्रत्युषा खुदकुशी मामले में इन दोनों टीवी कलाकारों ने कई बार असंवेदनशील बयान दिया। जहां डॉली बिद्रा पर प्रत्युषा की अस्पताल की तस्वीरें लीक करने का आरोप है तो वहीं राखी सावंत ने प्रत्युषा सुसाइड केस में विवादित बयान देकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से सीलिंग फैन बैन करने की मांग की है।
आपको बता दें कि डॉली बिद्रा का एक ऑडियो वायरल हो गया था, जिसमें वो प्रत्युषा की मां से उसकी खुदकुशी की खबर की पुष्टि कर रही थी। जिस तरह से डॉली ने प्रत्युषा की मां से बात की उसपर लोगों ने सोशल मीडिया ने डॉली बिद्रा को खूब खरीखोटी सुनाई थी। अब CINTAA ने उनके खिलाफ एक्शन का मन बना लिया है।
मदद बस एक कॉल दूर
पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा
iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821
सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे