फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर ने तेज रफ्तार कार से बाइक को मारी टक्कर, केस दर्ज, मेडिकल टेस्ट से किया इनकार
Recommended Video

नई दिल्ली। फिल्म अभिनेता प्रतीक बब्बर ने बुधवार रात तेज रफ्तार गाड़ी से एक बाइक सवार को टक्कर मार दी है। यह घटना गोवा के पोरवोरियम की है, जब प्रतीक एक वन वे सड़क पर जा रहे थे, तभी उन्होंने सामने से आ रही एक बाइक को टक्कर मार दी। घटना के तुरंत बाद प्रतीक बब्बर को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया, लेकिन प्रतीक ने मेडिकल जांच कराने से इनकार कर दिया। कल यानि शुक्रवार को प्रतीक बब्बर से पुलिस इस मामले में पूछताछ करेगी।

वहीं इस पूरे मामले में प्रतीक मीडिया के सवालों से बचते नजर आए। आपको बता दें कि यह पहला मौका नहीं है जब प्रतीक बब्बर नशे की हालत में पाए गए हैं, उन्होंने खुद एक बार कहा था कि वह नशे के शिकार थे, लेकिन अब वह इससे बाहर निकल गए हैं। लेकिन जिस तरह से इस सड़क हादसे के बाद उन्होंने मेडिकल जांच कराने से इनकार किया है, उससे एक बार फिर से सवाल खड़ा होने लगा है कि क्या प्रतीक अभी भी नशे के आदि हैं।
पिछले वर्ष प्रतीक ने 'दिल से आजाद' नाम से वीडियो जारी किया था, जिसमें नशे की लत से जुड़े मुद्दों पर बात की थी। इसमें प्रताक ने खुलकर इस पर कहा था कि इस गलती को मान लेने और किसी के साथ चीजों को साझा करने से नशे की लत से बाहर निकलना आसान है। लत से बाहर निकलना नामुमकिन नहीं और इससे बाहर निकलने का सबसे पहला कदम है इसे स्वीकार करना। आपको बता दें कि प्रतीक बब्बर को आखिरी बार फिल्म मुल्क में देखा गया था, जिसमे ऋषि कपूर, तापसी पन्नू थीं।












Click it and Unblock the Notifications