'4 जून को अपने पास रखें पानी, दिमाग और शरीर दोनों के लिए अच्छा', प्रशांत किशोर का इंडी गठबंधन पर हमला
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण के चुनाव प्रचार गुरुवार को खत्म हो रहा है। इस बीच आईएनडीआईए में शामिल दलों के नेताओं ने बीजेपी के खराब प्रदर्शन की बात ही है। एक इंटरव्यू के दौरान दो चुनावी भविष्यवाणियों को गलत होने की बात पर प्रशांत किशोर ने बड़ी बात कही। पत्रकार पर आगबबूला हुए पीके ने लोकसभा चुनाव परिणाम और बीजेपी को लेकर एक और दावा किया।
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (पीके) हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान पत्रकार पर पीके इतना गुस्सा हुए कि उन्होंने कड़े शब्दों में आगाह किया। पीके लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी की हार का दावा करने वाले आईएनडीआईए में शामिल दलों को निशाने पर लेते हुए कहा कि 4 जून को मतगणना के दौरान खूब सारा पानी पीना चाहिए।

द वायर के करण थापर के साथ उनके साक्षात्कार की एक क्लिप सोशल मीडिया पर साझा किए जाने के बाद प्रशांत किशोर ने एक्स पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने लिखा, "जो लोग इस चुनाव के नतीजे के बारे में मेरे आकलन से चकित हैं, उन्हें 4 जून को अपने पास भरपूर पानी रखना चाहिए। पानी पीना अच्छा है क्योंकि यह दिमाग और शरीर दोनों को हाइड्रेटेड रखता है।
पीके ने लोकसभा चुनाव में बीजेपी के प्रदर्शन को लेकर बड़ी बात कही। चुनावी रणनीतिकार से राजनेता बने प्रशांत किशोर से जब ये पूछा गया कि भाजपा कितनी सीटें सकती है, तो उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता कि भाजपा की सीटों की संख्या 2019 से इस बार कम होंगी। प्रशांत किशोर ने कहा, ''बीजेपी की सीटों की संख्या कमोबेश वही रहेगी जो 2019 में उनके पास थी, मुझे उसकी पुनरावृत्ति होती दिख रही है या शायद यह और भी बेहतर हो जाएगी।''
'कांग्रेस तीन अंत तक भी नहीं पहुंचेगी'
यह पूछे जाने पर कि क्या वह बता सकते हैं कि कांग्रेस कितनी सीटें जीतेगी, किशोर ने चुटकी ली। उन्होंने कहा, "मुझे नहीं पता कि गड्ढे का कोई तल है या नहीं। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि कांग्रेस पार्टी 2024 के लोकसभा चुनाव में तीन अंकों के आंकड़े तक नहीं पहुंच सकती है। पीके ने कहा, "वे कहां होंगे, मुझे नहीं पता, लेकिन मुझे नहीं लगता कि कांग्रेस को 100 मिलेंगे। क्योंकि सीधी सी बात है अगर कांग्रेस को 100 मिल रहे हैं तो बीजेपी को 300 नहीं मिल रहे हैं।"












Click it and Unblock the Notifications