लालू को प्रशांत किशोर की चुनौती- मीडिया के सामने आइए, पता लग जाएगा किसने क्या ऑफर दिया
नई दिल्ली। जनता दल (यूनाइटेड) यानी जदयू के उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर ने शनिवार को राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा। इस दौरान उन्होंने लालू को मीडिया को सामने बहस की चुनौती दे डाली। दरअसल बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने हाल ही में दावा किया था कि प्रशांत किशोर उनके पास जदयू और राजद के विलय का प्रस्ताव लेकर आए थे। इस बात पर प्रशांत किशोर ने कहा है कि लालू यादव मीडिया के सामने आकर बात करें ताकि पता लग सके के किसने किसको क्या ऑफर दिया था।

राबड़ी देवी ने कहा था कि प्रशांत किशोर ने लालू से मिलने का प्रस्ताव रखा था ताकि राजद और जदयू का विलय हो सके और इस तरह चुनाव से पहले अपने प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करना चाहिए। राबड़ी ने कहा कि यदि प्रशांत किशोर इस बात को नहीं कबूल करते तो वे झूठ बोल रहे हैं।प्रशांत किशोर ने इसके जवाब के लिए ट्वीट कर लिखा- 'पद का दुरुपयोग और धन के दुरुपयोग के आरोपों में दोषी पाए जाने वाले लोग सच्चाई के संरक्षक होने का दावा कर रहे हैं। लालू प्रसाद यादव जी जब चाहें, मेरे साथ मीडिया के सामने बैठ जाएं, सबको पता चल जाएगा कि मेरे और उनके बीच क्या बात हुई और किसने किसको क्या ऑफर दिया।'
यह भी पढ़ें- जानिए बिहार की गोपालगंज सीट के बारे में
हाल ही में लालू प्रसाद यादव की आत्मकथा 'गोपालगंज टू रायसीना: माई पॉलिटिकल जर्नी' में लालू यादव के हवाले से दावा किया गया है कि नीतीश कुमार ने महागठबंधन में फिर से शामिल होने के लिए बातचीत करने कई बार जदयू उपाध्यक्ष प्रशांत किशोर को लालू प्रसाद के पास भेजा था। हालांकि प्रशांत किशोर ने लालू प्रसाद यादव के इस दावे का खंडन करते हुए कहा है कि अगर उन्होंने लालू से हुई उस चर्चा के बारे में बता दिया तो उन्हें काफी शर्मिंदा होना पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- नीतीश को लेकर लालू के दावे पर प्रशांत किशोर ने दिया बड़ा बयान
-
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे' -
'Kanika Sharma की वजह से लड़कियां 32 टुकड़ों में कट रहीं', मुस्लिम से शादी पर हिंदू शेरनी रिद्धिमा बरसीं












Click it and Unblock the Notifications