'चुनाव जीत सत्ता में आए तो एक घंटे में बिहार में शराबबंदी खत्म कर देंगे', प्रशांत किशोर ने किया बड़ा वादा

Prashant Kishor News: राजनीतिक रणनीतिकार से नेता बने प्रशांत किशोर ने कहा है कि उनकी नई राजनीतिक पार्टी बिहार में सत्ता में आने पर एक घंटे के भीतर शराब पर प्रतिबंध हटा देगी। प्रशांत किशोर ने घोषणा की है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे बिहार में शराबबंदी को एक घंटे के भीतर हटा देंगे।

2 अक्टूबर को अपनी पार्टी जन सुराज के लॉन्च से पहले मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने बड़ा वादा किया है। प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार के लोग राष्ट्रीय जनता दल (राजद) और जनता दल (यूनाइटेड) से तंग आ चुके हैं। उन्होंने कहा, ''हम पिछले दो सालों से तैयारी कर रहे हैं। अगर जन सुराज की सरकार बनती है तो हम एक घंटे के भीतर शराबबंदी खत्म कर देंगे।''

Prashant Kishor News

ये भी पढ़ें- 'कोहली खेले हैं मेरी कैप्टनशिप में, क्रिकेट के बारे में...' 9वीं फेल पर तेजस्वी का प्रशांत किशोर पर पलटवार

प्रशांत किशोर की यह टिप्पणी राज्य में राजद और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बीच राजनीतिक तनाव के बीच आई है। राजद नेता तेजस्वी यादव की हालिया जनसंपर्क यात्रा के बारे में पूछे जाने पर प्रशांत किशोर ने जवाब दिया, ''मेरी शुभकामनाएं उन्हें। कम से कम वे घर से बाहर निकले और जनता के बीच जा रहे हैं। यही बड़ी बात है।

बिहार शराबबंदी की प्रशांत किशोर ने क्यों की आलोचना?

प्रशांत किशोर ने मौजूदा शराबबंदी को अप्रभावी बताते हुए इसकी आलोचना की और दावा किया कि इसकी वजह से शराब की अवैध होम डिलीवरी हो रही है और राज्य को संभावित उत्पाद शुल्क राजस्व में 20,000 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। प्रशांत किशोर ने राजनेताओं और नौकरशाहों पर अवैध शराब के कारोबार से लाभ उठाने का भी आरोप लगाया।

प्रशांत किशोर ने आगे कहा कि वह "योग्यता की राजनीति" में विश्वास करते हैं और शराबबंदी के खिलाफ बोलने से नहीं कतराएंगे "जैसे अन्य पार्टियां करती हैं जिन्हें डर है कि ऐसा करने से उन्हें महिलाओं के वोटों का नुकसान हो सकता है।

ये भी पढ़ें- प्रशांत किशोर ने तेजस्वी यादव की अभिषेक बच्चन से की तुलना, खुद को बताया राजनीति का 'शाहरुख'

बिहार की दुर्दशा के लिए नीतीश और लालू जिम्मेदार है: प्रशांत किशोर

प्रशांत किशोर ने कहा कि वह नीतीश कुमार और लालू प्रसाद को बिहार की दुर्दशा के लिए जिम्मेदार मानते हैं। हालांकि कांग्रेस और भाजपा भी इसके लिए जिम्मेदार हैं। उन्होंने बिहार की जनता से दोनों नेताओं से अलग होने का आग्रह किया और कहा कि बिहार के लोगों ने पिछले तीन दशकों से उनके शासन को देखा है और लोग परेशान हो चुके हैं।

प्रशांत किशोर बोले- बिहार की सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेंगे

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने पुष्टि की कि उनकी राजनीतिक पार्टी, जन सुराज, जो 2 अक्टूबर को लॉन्च होने वाली है, अगले साल होने वाले बिहार विधानसभा चुनावों में सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।

प्रशांत किशोर ने कहा, "मैं यह स्पष्ट कर दूं कि जन सुराज सभी 243 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, एक भी कम नहीं।" नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, "यह मुद्दा नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव के बीच का है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि किसने किससे हाथ जोड़कर माफी मांगी है। दोनों ने बिहार को नुकसान पहुंचाया है।"

इससे पहले प्रशांत किशोर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और आम आदमी पार्टी के संस्थापक अरविंद केजरीवाल जैसे नेताओं के चुनाव अभियान संभाल चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+