प्रशांत किशोर ने बताया क्या है PM मोदी की सबसे बड़ी ताकत?

Prashant Kishor News: राजनीतिक रणनीतिकार और जन सुराज अभियान के अध्यक्ष प्रशांत किशोर का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में प्रशांत किशोर पीएम मोदी के साथ काम करने के अपने अनुभवों को साझा कर रहे हैं।

प्रशांत किशोर बता रहे हैं कि कैसे पीएम मोदी के पास देश का प्रधानमंत्री बनने से पहले काम का अलग अनुभव रहा है। पीएम मोदी के जीवन के 45 सालों में उन्होंने बहुत कुछ सीखा है और अलग-अलग चीजों से सीखा है।

Prashant Kishor News

प्रशांत किशोर ने कहा, 'पीएम मोदी की सबसे बड़ी ताकत की बात करे तो उनके पास कई क्षमता है और मैं आपको कई बातें बता सकता हूं। उनके साथ काम करके मुझे यूनिक एक्सपीरियंस मिला है। इनके 45 सालों की जर्नी की बात करे तो, पहले 15 साल इन्होंने एक आरएसएस प्रचारक के तौर पर काम किया है। जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर समाज के लिए काम किया। उसके बाद के 15 साल उन्होंने भाजपा के लिए काम किया, पार्टी के काम के तौर-तरीकों को समझा। उन्होंने समझा कि पार्टी कैसे काम करती है, एक काडर कैसे काम फंक्शन करती है। इस दौरान वो किसी भी चीज से भटके नहीं।'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, 'उसके बाद वो 15 साल फिर गुजरात के सीएम रहें। अगर आप इन सभी 45 सालों को एक साथ मिला दें तो आप पाएंगे कि आपको इस देश में ऐसे बहुत कम लोग मिलेंगे, जिन्हें 45 सालों में काम का इतना यूनिक और अलग अनुभव मिला है। मैं इस बात के लिए चैलेंज भी कर सकता हूं। 45 सालों में पहले उन्होंने समाज, संगठन और फिर सरकार...तीनों के लिए काम किया और अनुभव लिया है। ये उनकी सबसे बड़ी ताकत है।'

प्रशांत किशोर ने आगे कहा, 'पीएम मोदी में एक और खासियत है कि वो सबकी बातों को बड़ी गौर से सुनते हैं। बहुत लोगों को लगता है कि वो अच्छा बोलते हैं...ये सच है लेकिन वो सबकी बातों को सुनते ही हैं। वो एक 'great listener' भी हैं। उनके पास लोगों को सुनने की अद्भुत क्षमता है।'

पीएम मोदी के बारे में एक अन्य खूबी बताते हुए प्रशांत किशोर ने कहा, वह बहुत अनुशासन में रहते हैं। उनके जीवन में अनुशासन का बहुत महत्व है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+