प्रशांत किशोर कांग्रेस में होंगे शामिल? राहुल-प्रियंका से मुलाकात के बाद अटकलें तेज

नई दिल्ली, 14 जुलाई। सियासी हलके से एक बड़ी खबर आ रही है जिसके मुताबिक चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर जल्द कांग्रेस में शामिल हो सकते हैं। एक दिन पहले ही प्रशांत किशोर ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और केसी वेणुगोपाल के साथ बैठक की थी। कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक प्रशांत किशोर के साथ ही इस मुलाकात के दौरान पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी भी ऑनलाइन शामिल हुई थीं।

Recommended Video

    Congress join कर सकते हैं Prashant Kishor | Mission 2024 | Rahul Gandhi | Priyanka | वनइंडिया हिंदी
    Prashant Kishor

    सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में पंजाब में चल रहे पार्टी विवाद को लेकर प्रशांत किशोर के साथ कोई बात नहीं हुई लेकिन आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की संभावना पर चर्चा की गई। सूत्रों की मानें तो इस बैठक में शरद पवार को यूपीए का अध्यक्ष बनाने को लेकर भी कोई चर्चा नहीं हुई। ये बैठक राहुल गांधी की घर पर हुई थी जिसमें पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हुईं।

    प्रशांत किशोर ने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में काम किया था जिसमें पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी तीसरी बार जोरदार जीत भी शामिल रही। प्रशांत किशोर ने चुनाव के दौरान और बाद में भी ये कहा था कि अब वे अपना काम छोड़ने जा रहे हैं। इसके बाद ही ये कयास लगाया जा रहा था कि प्रशांत किशोर पार्टी ज्वाइन कर सकते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+