प्रशांत किशोर ने लोकसभा चुनावों को लेकर की बड़ी भविष्यवाणी, बताया कितनी सीटें जीत रही है BJP?

Prashant kishor election pridiction, राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को एक टीवी चैनल के दिए इंटरव्यू में दावा किया कि केंद्र में मौजूदा भारतीय जनता पार्टी सरकार को लेकर जनता में न तो कोई खास असंतोष है और न ही विकल्प की कोई मजबूत मांग देखने को मिल रही है।

जन सुराज पार्टी प्रमुख ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को तीसरी बार सत्ता में ला सकते हैं। उन्होंने भविष्यवाणी की कि बीजेपी की सीटों की संख्या 2019 की 303 सीटों के करीब या उससे भी अधिक हो सकती है।

Prashant Kishor made prediction regarding Lok Sabha elections tells how many seats BJP is winning

एनडीटीवी को दिए इंटरव्यू में प्रशांत किशोर ने कहा कि, मुझे लगता है कि मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा वापसी कर रही है।' उन्हें पिछले चुनाव के समान सीटें मिल सकती हैं या फिर उससे थोड़ा बेहतर प्रदर्शन कर सकती है। उन्होंने कहा कि, हमें बुनियादी बातों पर ध्यान देना चाहिए। अगर मौजूदा सरकार और उसके नेता के खिलाफ गुस्सा है, तो संभावना है कि चाहे कोई विकल्प हो, लोग उन्हें वोट देने का फैसला कर सकते हैं।

प्रशांत किशोर ने कहा कि, अभी तक तो हमने नहीं सुना कि मोदीजी के ख़िलाफ व्यापक जनाक्रोश है। लोगों में निराशा, अधूरी आकांक्षाएं हो सकती हैं, लेकिन हमने व्यापक गुस्से के बारे में नहीं सुना है। बीजेपी की 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में जब उनसे सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि, अगर बीजेपी 275 सीटें जीतती है तो उसके नेता यह नहीं कहेंगे कि हम सरकार नहीं बनाएंगे क्योंकि हमने दावा किया था कि हम 370 जीतेंगे। इसलिए, हमें यह देखने की जरूरत है कि क्या उन्हें बहुमत का आंकड़ा 272 मिल रहा है।

प्रशांत किशोर ने कहा कि ओडिशा, बंगाल जैसे पूर्वी राज्यों में बीजेपी की सीटें घटेंगी नहीं, बल्कि बढ़कर ही आने वाली है। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर बीजेपी की वापसी हो रही है.बीजेपी लोकसभा चुनाव में पहले से ज्यादा सीटे ला सकती है। प्रशांत किशोर ने कहा कि, हमें तीसरी बार मोदी सरकार सत्ता में वापसी करती दिख रही है।

दिलचस्प बात यह है कि प्रशांत किशोर की यह भविष्यवाणी दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के मंगलवार के उस बयान के तुरंत बाद आई है। जिसमें उन्होंने कहा था कि नरेंद्र मोदी सरकार सत्ता से बाहर जा रही है और इंडिया ब्लॉक आ रहा है। 4 जून को दिल्ली में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+