अवमानना मामले में प्रशांत भूषण ने जमा किया 1 रुपए का जुर्माना, लेकिन साथ ही दायर की पुनर्विचार याचिका
नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण सुप्रीम कोर्ट द्वारा उनपर लगाए गए एक रूपए के जुर्माने की राशि को जमा कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रशांत भूषण को कोर्ट की अवमानना मामले में दोषी करार दिया था और उनपर एक रूपए का जुर्माना सजा के तौर पर लगाया था, जिसे आज प्रशांत भूषण ने कोर्ट में जमा करा दिया है। लेकिन इसके साथ ही प्रशांत भूषण ने साफ किया है कि इसका कतई यह मतलब नहीं है कि मैंने कोर्ट के फैसले को स्वीकार कर लिया है।
Recommended Video

मीडिया से बात करते हुए प्रशांत भूषण ने कहा कि वह सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दायर करने जा रहे हैं। भूषण ने कहा कि कोर्ट की अवमानना मामले में मुझपर एक रुपए का जुर्माना लगाया गया है, उसे मैं जमा करने जा रहा हूं। मैं इस जुर्माने की राशि को जमा कर रहा हूं इसका यह मतलब नहीं है कि मैं फैसले को स्वीकार कर रहा हूं, मैं इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज पुनर्विचार याचिका दायर करूंगा। इससे पहले शनिवार को प्रशांत भूषण ने इस मामले में एक याचिका दायर की थी, जिसमे उन्होंने कहा था कि मुझे कोर्ट की अवमानना मामले में याचिका दायर करने का अधिकार है। प्रशांत भूषण ने मांग की थी कि उनकी याचिका को सुप्रीम कोर्ट की एक बड़ी बेंच और अलग बेंच को सुनवाई करनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications