Video: किताब में खुलासा..राजीव ने पीएम बनने से पहले प्रणब से पूछा था..
नई दिल्ली। आज एक बार फिर से किसी की लेखनी ने इतिहास के पुराने पन्नों को पलटकर एक सच सामने लाने की कोशिश की है। जी हां हम बात कर रहे हैं ऱाष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की, जिनकी किताब ‘द टर्बुलेंट इयर्स :1980-1996' आज रिलीज हो रही है। इस किताब में प्रणब दा ने कुछ चौंकानी वाली बातें लिखी हैं।
प्रणब ने अपनी किताब में उस वक्त का जिक्र किया है जिस समय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को वायरलेस के जरिये फोन पर सूचना मिली थी कि उनकी मां और तत्कालीन पीएम इंदिरा गांधी पर जानलेवा हमला हुआ है और वो फौरन दिल्ली आये। उस वक्त राजीव की मनोस्थिति का वर्णन प्रणब दा ने अपनी किताब में किया है।
इसके बाद इंदिरा जी की मौत हो गई और कांग्रेसी नेताओं ने राजीव को पीएम बनाने की बात कही तब भी राजीव प्रणब के पास आये थे और उनसे पूछा था कि क्या मैं पीएम बनने के लायक हूं।
मालूम हो कि प्रणब दा पर अक्सर ये आरोप लगे हैं कि वो राजीव गांधी के धुर विरोधी थे, इस बात का जिक्र भी प्रणब दा ने अपनी किताब पर लिखा है।
देखें वीडियो













Click it and Unblock the Notifications