प्रणब मुखर्जी की हालत नाजुक, एक साल पहले के दिन को याद कर बेटी शर्मिष्ठा ने लिखी इमोशनल पोस्ट

नई दिल्ली: भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की दो दिन पहले ब्रेन सर्जरी हुई थी। जिस वजह से उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वो कोरोना से भी संक्रमित हो गए थे, जिस वजह से उनके स्वास्थ्य को लेकर डॉक्टरों ने चिंता जताई है। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। इस बीच उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपने पिता के लिए एक इमोशनल पोस्ट लिखी है। साथ ही उनके जीवन के खूबसूरत लम्हें को याद किया है।

Recommended Video

      Pranab Mukherjee on Ventilator, Sharmistha ने पिछले साल के उस खास दिन को किया याद | वनइंडिया हिंदी
      Sharmistha

      पिछले साल अगस्त में प्रणब मुखर्जी को भारत रत्न दिया गया था। उस लम्हे को याद करते हुए शर्मिष्ठा ने लिखा कि पिछले साल 8 अगस्त का दिन मेरे लिए खुशी का दिन था क्योंकि उस दिन मेरे पिता को भारत रत्न मिला। एक साल बाद 10 अगस्त को उनकी हालत गंभीर हो गई। उन्होंने आगे लिखा कि भगवान उनके लिए अच्छा करें और मुझे जिंदगी के सुख-दुख स्वीकार करने की क्षमता दें। दुआ देने के लिए सभी का शुक्रिया।

      इमरजेंसी सर्जरी के बाद हालत बिगड़ी
      डॉक्टरों के मुताबिक प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में थक्का जम गया था। जिस वजह से उनकी इमरजेंसी सर्जरी की गई। इसी दौरान उनकी कोरोना वायरस रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। डॉक्टरों के मुताबिक सर्जरी के बाद भी उनकी हालात में खास सुधार नहीं है, जिस वजह से वो वेंटिलेटर पर हैं। पूरे देश में उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की जा रही है। ऑपरेशन से पहले डॉ. मुखर्जी ने ट्वीट कर अपने संपर्क में आए लोगों से क्वारंटीन होने की अपील की थी।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+