राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता को बताया फाइटर, कहा- अंतिम क्षण तक लड़ती रहीं

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता के निधन गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कई साल से जानता हूं। वह पहली बार राज्यसभा में तब आई जब मैं नेता सदन था।

नई दिल्ली। तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जे जयललिता के निधन पर राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने दुख जताया है। उन्होंने जयललिता को एक योद्धा करार दिया। उन्होंने कहा कि वो अंतिम क्षण तक लड़ती रहीं।

pranab

राष्ट्रपति ने दी जयललिता के निधन पर जताया शोक

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने जयललिता के निधन गहरी संवेदना जताई। उन्होंने कहा कि मैं उन्हें कई साल से जानता हूं। वह पहली बार राज्यसभा में तब आई जब मैं सदन का नेता था। बता दें कि जयललिता 1984 में पहली बार राज्यसभा सांसद बनी थी।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि देने के लिए यहां क्लिक करें

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने बताया कि कई ऐसे मौके आए जब हमारी उनके साथ बातचीत हुई। विकास समेत कई मुद्दों पर हमने चर्चा की। उनके पास इन मुद्दों को लेकर कमाल के तथ्य और जानकारी थी।

राष्ट्रपति ने कहा कि उन्होंने सारी लड़ाइयां जीत लीं, लेकिन शायद हर कोई एक युद्ध जरूर हारता है और वो भी उस युद्ध को हार गई। मैं उन्हें श्रद्धांजलि देता हूं।

जयललिता ने सारी लड़ाइयां जीतीं: प्रणब मुखर्जी

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी खुद चेन्नई पहुंचे और तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता को श्रद्धांजलि दी। इससे पहले भी राष्ट्रपति की फ्लाइट चेन्नई के लिए रवाना हुई थी लेकिन आधे रास्ते से उन्हें वापस लौटना पड़ा था।

तमिलनाडु की मुख्यमंत्री जयललिता का सोमवार रात में निधन हो गया था। वो 68 साल की थीं। वो बीमार चल रही थी और पिछले 77 दिनों से अपोलो अस्पताल में भर्ती थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+