Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अब प्रणब दा बोले 'मेक इन इंडिया'

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनियाभर के देशों को भारत के विकास के लिए मेक इन इंडिया का नारा दे रहे हैं। इसके लिए उन्होंने भारत में विनिवेश की बाधाओं को भी कम कर भारत में आने वाले देशों के लिए रेड कार्पेट बिछाने की बात कही है। प्रधानमंत्री के इस मुहिम देश के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी भी शामिल हो गये हैं। नार्वे के दौरे पर गये प्रणब दा ने नार्वे को मेक इन इंडिया के लिए आमंत्रित किया है।

pranab mukharjee

राष्ट्रपति ने नार्वे को भारत के विकास की गाथा में शामिल होने कहा है। उन्होंने कहा कि भारत में बिजनेस का बेहतरीम माहौल है और सभी उद्योगपतियों में नई सरकार के आने से काफी भरोसा बढ़ा है। उन्होंने कहा कि सरकार की नीतियां देश में निवेश करने वालों के लिए सकारात्मक हैं ऐसे में दुनिया में प्रति व्यक्ति आय में पहले नंबर पर काबिज नार्वे को इंफ्रस्ट्रक्चर के क्षेत्र में निवेश करने के लिए आगे आना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हम नार्वे को मेक इन इंडिया मुहिम में शामिल होने के लिए आमंत्रित करते हैं। राष्ट्रपति ने कहा कि सड़क, रेलवे, पॉवर, संचार सहित कई क्षेत्रो में निवेश के भारत रास्ते खुले हैं। राष्ट्रपति ने नोबेल पुरस्कार के लिए चुने गये भारतीय प्रतिभा के चयन की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि इस कदम के बाद सामाजिक क्षेत्र में एक नयी शुरुआत होगी जो मानव विकास के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो सकती है।

हाल ही में शांति के क्षेत्र में नोबेल पुरस्कारों की घोषणा नार्वे के ओस्लो शहर से नोबेल पुरस्कार कमेटी ने की थी, जिसमें कैलाश सत्यार्थी और मलाला को साक्षा रूप से शांति के लिए नोबेल पुरस्कार दिया गया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+