'कांग्रेस में कुछ ऐसे नेता जिन्हें 'हिंदू' शब्द से नफरत', राज्यसभा प्रत्याशियों की लिस्ट पर बोले प्रमोद कृष्णम

नई दिल्ली, 31 मई: राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस के उम्मीदवारों की लिस्ट सामने आने के बाद पार्टी नेता प्रमोद कृष्णम का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कुछ नेता ऐसे भी हैं जो 'हिंदू', 'धर्म' शब्द से नफरत करते हैं। अगर वे शब्द से नफरत करते हैं, तो वे एक हिंदू व्यक्ति को राज्यसभा (चुनाव) में कैसे भेज सकते हैं, लेकिन मैं अभी भी कांग्रेस के साथ खड़ा हूं।

Recommended Video

    Rajya Sabha Candidates: Congress में किसे है हिंदू शब्द से नफरत! | Pramod Krishanam | वनइंडिया हिंदी
    Pramod Krishnam said some leaders in Congress hate word Hindu over candidates list for RS polls

    पवन खेड़ा, नगमा के बाद अब प्रमोद कृष्णम ने जाहिर की नाराजगी

    राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की ओर से घोषित किए गए प्रत्याशियों को लेकर पार्टी में नाराजगी देखी जा रही है। पार्टी प्रवक्ता पवन खेड़ा और कांग्रेस नेत्री नगमा के बाद अब पार्टी के नेता प्रमोद कृष्णम ने भी अब टिकट बंटवारे पर नाराजगी जाहिर की है।

    'जो फैसले लिए गए हैं, वे निराश करने वाले हैं'

    प्रमोद कृष्णम ने कहा कि कुछ लोगों की शिकायतें हैं। राज्यसभा लोकतंत्र का मंदिर है। इसलिए वहां बुद्धिजीवी और अनुभवी लोगों को भेजा जाना चाहिए, जो देश के लिए काम करें और पार्टी को मजबूती दें। लेकिन जो फैसले लिए गए हैं, वे निराश करने वाले हैं।' उन्होंने कहा, 'अब तो फैसले लिए जा चुके हैं, लेकिन गुलाम नबी आजाद, तारिक अनवर, सलमान खुर्शीद और राशिद अल्वी जैसे लोग स्थापित और चर्चित नेता रहे हैं। इन लोगों का सम्मान किया जाना चाहिए था।


    बता दें, कांग्रेस की राज्यसभा टिकटों की सूची को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत के सलाहकार संयम लोढ़ा टिकट बंटवारे को लेकर सवाल उठा चुके हैं। उन्होंने बाहरी नेताओं को उतारे जाने पर कहा था कि इस सूची में ऐसा कौन नेता है, जो राजस्थान का है या फिर उसने राज्य के लिए कोई योगदान दिया हो।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+