बीजेपी का राहुल पर पलटवार, कहा-कांग्रेस की गलत नीतियां चीन के साथ टेंशन के लिए जिम्मेदार

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और मौजूदा सांसद राहुल गांधी भारत-चीन गतिरोध पर लगातार नरेंद्र मोदी की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। राहुल गांधी के आरोपों पर अब बीजेपी ने भी पलटवार किया है। बीजेपी नेता और कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद जोशी ने सोमवार को निशाना साधते हुए कहा कि, आज चीन के साथ जो भी टेंशन हैं, वह 1962 में कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से से है।

Pralhad Joshi says At least Rahul Gandhi should not raise this issue. If weve lost our land to China

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि, कम से कम राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को ये मुद्दा उठाने की कोई जरूरत नहीं है। जो कुछ भी आज चीन के साथ टेंशन है, हमने अपनी भूमि खोई है तो वो 1962 में कांग्रेस की गलत नीतियों की वजह से खोई है। पहले कांग्रेस पार्टी संभल जाए फिर बात की जाएगी। बता दें राहुल गांधी लगातार मोदी सरकार पर चीन से जुड़ी जानकारियां छुपाने का आरोप लगा रहे हैं।

सोमवार को राहुल गांधी ने एनडीटीवी की एक खबर को ट्वीट करते हुए लिखा कि, चीन की भूराजनीतिक रणनीति को पीआर संचालित मीडिया द्वारा नहीं देखा जा सकता है। लेकिन ये यह साधारण तथ्य भारत सरकार को चलाने वाले दिमाग से बिल्कुल अलग है। राहुल गांधी द्वारा साझा की गई मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सैटेलाइट इमेज से खुलासा हुआ है कि डोकलाम में चीन ने एक गांव बसाया है और कुछ किलोमीटर सड़कों का भी निर्माण किया है।

रिपोर्ट में दावा किया गया है कि हाई रिजॉल्यूशन सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण के बाद पता चला है कि भारत से सटे भूटान की सीमाक्षेत्र में चीन ने निर्माण किए हैं, इसके सबूत हैं। सैटेलाइट इमेजरी के विश्लेषण से साफ पता चला है कि चीन ने डोकलाम पठार के पूर्वी हिस्से पर भूटानी क्षेत्र के भीतर 2 किलोमीटर की दूरी पर एक गांव बसाया है। ना सिर्फ गांव बल्कि चीन ने भारतीय सीमा क्षेत्र तक पहुंचने वाली 9 किलोमीटर एक लंबी सड़क भी बनाई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+