अमर सिंह ने कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है- प्रकाश जावड़ेकर

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ के कार्यक्रम में जिस तरह से अमर सिंह भगवा रंग का कुर्ता पहनकर पहुंचे और पीएम मोदी ने उनका जिक्र किया उसके बाद लगातार अमर सिंह चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। अब खुद केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अमर सिंह का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस के दोहरे चरित्र को उजागर कर दिया है। जावड़ेकर ने कहा कि अमर सिंह ने कांग्रेस के बिजनेसमैन के साथ संबंध को लोगों के सामने लाकर रख दिया है।

amar singh

जावड़ेकर ने कहा कि अमर सिंह ने इस बात को साबित किया है कि कांग्रेस के कई नेताओँ के बिजनेसमैन के साथ अच्छे संबंध हैं, बावजूद इसके ये लोग भाजपा की आलोचना करते हैं क्योंकि उन्हें पता है कि भाजपा का समाज के सभी वर्ग के लोगों से अच्छा संबंध है। केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस दो दोहरा चरित्र वाला बताते हुए कहा कि कांग्रसे का फर्जी चेहरा लोगों के सामने आ गया है।

आपको बता दें कि लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा था कि, जहां उन्होंने अमर सिंह का उल्लेख करते हुए कहा कि वह राजनेताओं और व्यापारियों के साथ उनके गठजोड़ के बारे में बहुत कुछ जानते हैं। वह सारी हिस्ट्री निकाल देंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम वो नहीं हैं, जो उद्योगपतियों के साथ खड़े रहने से डरते हों, देश में ऐसे भी राजनेता हैं जो उद्योगपतियों के साथ फोटो खिंचवाने से भी डरते हैं, लेकिन बंद कमरों में उनके सामने दंडवत हो जाते हैं। अमर सिंह की ओर इशारा करते हुए पीएम ने कहा कि उनके पास सबकी हिस्ट्री है वो सब निकाल देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+