बादल हरियाणा में बरसेंगे भाजपा पर
नई दिल्ली(विवेक शुक्ला) हरियाणा का चुनाव भाजपा के लिए सिरदर्द बनेगा क्योंकि उसके खिलाफ पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल कैंपेन करेंगे।वह भाजपा की नीतियों को कोसेंगे। आपको भले ही यकीन न हो रहा हो, पर यह होने जा रहा है।

बादल बरसेंगे भाजपा पर
बादल और उनके अकाली दल के साथी इनेलो के उम्मीदवारों का साथ देंगे। हिसार के सांसद दुष्यंत चौटाला ने बताया कि बादल परिवार का हमारे साथ पारिवारिक रिश्ता है। प्रकाश सिंह बादल हमारे दादा की जगह मैदान में उतरकर इस संघर्ष की लड़ाई में हमारा साथ देंगे और हमारा नेतृत्व करेंगे।
बादल को मनाने की कोशिशें
जानकारों का कहना है कि भाजपा की तरफ से बादल को समझाया जा रहा है कि वे भाजपा के खिलाफ हरियाणा चुनावों में न उतरें। यह बात दीगर है कि उन्होंने साफ कर दिया है कि वे चुनावों में इनेलो का साथ देंगे। बताते चले कि बादल और देवी लाल के बीच बहुत घनिष्ठ संबंध रहें हैं।
दुष्यंत ने कहा कि भाजपा अब तक प्रदेश में सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं कर पाई है। उन्होंने कहा कि अब तक भाजपा पीएम और सीएम के उम्मीदवार पहले ही घोषित कर ही चुनाव लड़ा है।
प्रदेश में अगर भाजपा सीएम उम्मीदवार बिना घोषित किए चुनाव लड़ती है तो ऐसे में साफ है कि भाजपा को अपनी हार संभावित नजर आने लगी है।भाजपा को अपनी लोकप्रियता का घंमड है तो वो सीएम उम्मीदवार घोषित करे।
इस बीच, भाजपा नेतृत्व को इस बात का भी डर सता रहा है कि उसके पास आज कोई ऐसा एक भी स्टार प्रचारक नहीं जो 90 हलकों में उनके लिए प्रचारकर सके। भाजपा नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे प्रदेश की सत्ता में आना चाहती है।
बड़े परिवर्तन की उम्मीद
लोकसभा, विधानसभा चुनाव में मुद्दे, लोगों का मन अलग होता है। इनेलो ने स्व. देवीलाल की 100 वीं जयंती को जींद में 25 सितंबर को शताब्दी सम्मान समारोह के रूप में मनाने का काम किया जा रहा है। जींद की इस भूमि पर आयोजित इस रैली के बाद प्रदेश में राजनीति रूप से बड़ा परिवर्तन आएगा।












Click it and Unblock the Notifications