फिल्म 'काला' पर बैन, रजनीकांत के समर्थन में उतरे प्रकाश राज ने कहा- रिलीज नहीं रुकनी चाहिए

बेंगलूरू: साउथ की फिल्मों के दिग्गज अभिनेता रजनीकांत की फिल्म 'काला' को बैन किए जाने पर अभिनेता प्रकाश राज खुलकर सामने आये हैं। प्रकाश राज ने ट्वीट कर अपनी बात रखी है। उनका कहना है कि फिल्म काला का कावेरी जल विवाद से कोई लेना-देना नहीं है फिर फिल्म को इसमें क्यों घसीटा जा रहा है? फिल्म इंडस्ट्री को ही हमेशा क्यों निशाना बनाया जाता है ?

Prakash Raj reaction on ban on Rajinikanths Kaala slammed karnataka government

प्रकाश राज ने प्रदेश सरकार से सवाल किया है कि वे काला के साथ भी वैसा ही करेंगे जैसा पद्मावत के साथ किया गया था। अभिनेता ने कहा है कि कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी सरकार की है और क्या राज्य सरकार लोगों को कानून अपने हाथ में लेने देंगे। उन्ंहोंने कहा कि आप विरोध कर सकते हैं लेकिन फिल्म की रिलीज नहीं रोक सकते हैं।

उन्होंने कहा कि तनाव को देखते हुए वितरक फिल्म के रिलीज से पीछे हट रहै हैं। अगर कोई ऐसा विवाद बना हुआ है तो असामाजिक तत्व कानून हाथ में लेने की कोशिश करते हैं। ऐसे में ये जिम्मेदारी राज्य और केंद्र सरकार की बनती है कि कानून-वयवस्था बनाये रखें।

बता दें कि रजनीकांत की फिल्म 'काला' 7 जून को रिलीज होने वाली है। रजनीकांत की फिल्मों के प्रति दक्षिण भारत में गजब की दीवानगी देखी जाती है। ऐसे में फिल्म के रिलीज को लेकर कोई भी विवाद राज्य सरकार की मुश्किलों को बढ़ा सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+