नामांकन दाखिल करने से चंद घंटे पहले प्रकाश राज के खिलाफ केस दर्ज, आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप

नई दिल्ली। साउथ की फिल्मों के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज के खिलाफ बेंगलुरु सेंट्रल से उनके नामांकन दाखिल करने के पहले ही आचार संहिता के उल्लंघन का केस दर्ज हुआ है। प्रकाश राज इस चुनाव में बतौर निर्दलीय उम्मीदवार बेंगलुरु सेंट्रल से मैदान में उतर रहे हैं। फिल्मों से राजनीति में कदम रख रहे अभिनेता प्रकाश राज कर्नाटक में काफी लोकप्रिय हैं।

Prakash Raj Booked for Code Violation Hours Before Filing Nomination from bengaluru central

इस मामले में चुनाव अधिकारी डी मूर्ति ने पुलिस ने दी गई शिकायत में कहा है कि प्रकाश राज ने 12 मार्च को एमजी रोड पर महात्मा गांधी सर्कल के पास माइक का इस्तेमाल किया और चुनाव प्रचार किया। ये कार्यक्रम मीडिया एंड फ्रीडम ऑफ एक्सप्रेशन के बैनर तले आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में भाग लेने वाले कई लेखकों, कलाकारों और कार्यकर्ताओं ने दावा किया कि अभिनेता प्रकाश राज ने वोटों के लिए इस कार्यक्रम का इस्तेमाल किया।

इस कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने मोबाइल फोन पर प्रकाश राज का भाषण रिकॉर्ड किया और चुनाव अधिकारियों को भेज दिया। चुनाव अधिकारी जब मौके पर पहुंचे तब कर कार्यक्रम समाप्त हो चुका था और लोग जा चुके थे। इस मामले में पुलिस ने कार्यक्रम का आयोजन करने वालों और फिल्म अभिनेता के खिलाफ कर्नाटक पुलिस एक्ट की कई धाराओं में मामला दर्ज किया है।

प्रकाश राज ने निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर बेंगलुरु सेंट्रल से चुनाव लड़ने की घोषणा की थी। बता दें कि कर्नाटक की 28 लोकसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान संपन्न होंगे। पहले चरण में 14 लोकसभा सीटों पर मतदान 18 अप्रैल को होंगे। जबकि बाकी 14 लोकसभा सीटों पर 23 अप्रैल को मतदान होगा। लोकसभा चुनावों के परिणाम 23 मई को घोषित किए जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+