बुलंदशहर हिंसा: प्रकाश करात का दावा- पश्चिमी यूपी में हुई हिंसा पूर्वनियोजित थी
नई दिल्ली। पश्चिम उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में हुई हिंसा को लेकर राजनीतिक बयानबाजी का दौर लगतार जारी है। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी- मार्क्सवादी (सीपीएम) के नेता प्रकाश करात इन इस हादसे को लेकर अहम बयान दिया है। मंगलवार को उन्होंने कहा कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हुई घटना पूर्वनियोजित लग रही है। गोहत्या जैसे मुद्दे को लेकर वहां पहले भी सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने की कोशिश की जा चुकी है।

उन्होंने कहा कि ऐसा लगता है कि पश्चिम उत्तर प्रदेश की यह घटना पूर्व नियोजित थी। जब चुनाव नजदीक हैं तो गोहत्या के मुद्दे का इस्तेमाल करके सांप्रदायिक तनाव को पैदा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होने आगे कहा कि हर किसी को याद है कि कैसे साल 2013 में लोकसभा चुनाव से पहले मुजफ्फरनगर में दंगे हुए थे। उधर बुलंदशहर के स्थानीय बीजेपी सांसद भोला सिंह ने बुलंदशहर में हिंसा फैलने के पीछे इज्तिमा (Islamic congregation) को वजह बताया। जबकि बुलंदशहर पुलिस पहले की साफ कह चुकी है कि, इज्तिमा का इस घटना से कोई लेना देना नहीं है।
वहीं इस मामले में यूपी के राज्यपाल राम नाइक ने कहा, कल (सोमवार) को घटना हुई वो निंदनीय है। सीएम ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने (सीएम योगी) ने कहा कि सच्चाई दो दिन में आ जाएगी और मैं ऐसा उम्मीद करता हूं। जो भी कारण रहा हो लेकिन ऐसी घटना बर्दाश्त नहीं की जाएगी, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। इसके आलावा यूपी के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने कहा कि सरकार उचित कदम उठा रही है और जांच के लिए एक आदेश दिया गया है। अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।
बता दें कि सोमवार की देर रात बुलंदशहर में हिंसा हुई। भीड़ ने यहां एक पुलिसकर्मी सुबोध कुमार और एक आम नागरिक को मौत के घाट उतार दिया। इस मामले में पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने रातभर महाव और चिंगरावठी गांव में छापेमारी। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने स्याना क्षेत्र से 3 लोगों को गिरफ्तार किया है, इनसे पूछताछ की जा रही है। जबकि 4 लोगों की हिरासत में लिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications