JNU Violence: कांग्रेस, कम्युनिस्ट और AAP विश्वविद्यालयों में हिंसा का माहौल तैयार करना चाहते हैं- जावड़ेकर
नई दिल्ली। जेएनयू में नकाबपोश बदमाशों द्वारा छात्रों की पिटाई का मामला बढ़ता जा रहा है। इस हिंसा के मामले में दिल्ली पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है, जबकि गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर अमूल्य पटनायक से बात करने के बाद पूरे मामले पर रिपोर्ट तलब की है। जेएनयू में छात्रों और शिक्षकों की पिटाई के मामले पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर का भी बयान आया है।

जेएनयू में छात्रों की पिटाई की निंदा करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए। साथ ही उन्होंने विपक्षी दलों पर निशाना भी साधा। जावड़ेकर ने कहा कि कांग्रेस, कम्यूनिस्ट्स और आप के साथ-साथ कुछ अन्य तत्व देश भर के विश्वविद्यालयों में हिंसा का माहौल बनाना चाहते हैं। बता दें कि एचआरडी मिनिस्ट्री ने भी तत्काल जेएनयू प्रशासन से रिपोर्ट मांगी है।
भारी संख्या में पुलिस बल जेएनयू कैंपस के बाहर तैनात है। दिल्ली पुलिस की तरफ से बताया गया कि फिलहाल कैंपस में हालात काबू में हैं। एम्स की तरफ से जानकारी दी गई है कि सभी छात्रों को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। मारपीट में घायल छात्रों को देर शाम एम्स में भर्ती कराया गया था। रविवार को जेएनयू कैंपस में घुसकर नकाबपोश बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया था।
Union Minister Prakash Javadekar: We condemn the violence in JNU. This needs to be investigated. Congress, Communists, AAP and some elements want to create environment of violence in universities across the country. #JNUViolence pic.twitter.com/jfh4wtDkh6
— ANI (@ANI) January 6, 2020
लाठी, डंडे और लोहे की रॉड लेकर पहुंचे बदमाशों ने छात्रों के अलावा शिक्षकों को भी निशाना बनाया। इस हिंसा में कई छात्र बुरी तरह जख्मी हो गए थे, जिनको बाद में एम्स में भर्ती कराया गया था। सोमवार को इलाज के बाद इन छात्रों को अस्पताल में छुट्टी दे दी गई है। पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस ने कहा है कि जो भी वीडियो और फोटो सामने आए हैं, वे जांच का हिस्सा होंगे। अभी तक पुलिस ने किसी को भी गिरफ्तार नहीं किया है, जिसको लेकर विपक्ष लगातार दिल्ली पुलिस और केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध रहा है।












Click it and Unblock the Notifications