अब प्रकाश जावड़ेकर ने केजरीवाल को बताया 'आतंकी',संजय सिंह बोले- तो गिरफ्तार करे बीजेपी

Recommended Video

      Delhi Election 2020 :Prakash Javadekar का kejriwal पर हमला,कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

      नई दिल्ली। जैसे-जैसे दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है, राजनीतिक दलों का प्रचार तेज होता जा रहा है। साथ ही एक-दूसरे के खिलाफ भी बयानबाजी तीखी होती जा रही है। बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने सीएम अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकवादी से की थी, जिसके बाद आम आदमी पार्टी ने भी पलटवार किया था। वहीं अब केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने सीएम अरविंद केजरीवाल को 'आतंकवादी' करार दिया है।

      Prakash Javadekar says- arvind Kejriwal is a terrorist, sanjay singh reacts

      प्रकाश जावड़ेकर ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल मायूस चेहरा लेकर पूछ रहे हैं कि क्या मैं आतंकवादी हूं। तो हां, आप आतंकवादी हैं और इसके कई सबूत हैं। आपने (अरविंद केजरीवाल) खुद कहा था कि मैं अराजकतावादी हूं... तो आतंकवादी और अराजकतावादी में बहुत ज्यादा अंतर नहीं होता है।' जावड़ेकर के इस बयान पर आम आदमी पार्टी चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करने जा रही है।

      प्रकाश जावड़ेकर के बयान पर आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। संजय सिंह ने कहा कि ये सब दिल्ली में हो रहा है जहां केंद्र में बीजेपी बैठी है, यहां चुनाव आयोग भी है।संजय सिंह ने कहा कि एक केंद्रीय मंत्री को ऐसी भाषा का प्रयोग करने की अनुमति कैसे दी जा सकती है? अगर अरविंद केजरीवाल आतंकवादी हैं, तो मैं बीजेपी को उन्हें गिरफ्तार करने की चुनौती देता हूं।

      इसके पहले, बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने अरविंद केजरीवाल की तुलना आतंकी से कर दी थी। प्रवेश वर्मा ने एक चुनावी सभा में कहा था कि केजरीवाल जैसे नटवरलाल और उनके जैसे आतंकवादी देश में छुपे बैठे हैं। हमें तो सोचने पर मजबूर होना पड़ता है कि हम कश्मीर में पाकिस्तानी आतंकियों से लड़े या फिर केजरीवाल जैसे आतंकियों से लड़ें। बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर 8 फरवरी को वोटिंग होनी है जबकि 11 फरवरी को इसके नतीजे आएंगे।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+