कर्नाटक सेक्स स्कैंडल मामले पर पहली बार रेवन्ना ने खोला मुंह- आरोपों को लेकर क्या कहा?

यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे जनता दल (सेक्युलर) के निलंबित नेता प्रज्ज्वल रेवन्ना ने पहली बार चुप्पी तोड़ी है। हसन सांसद रेवन्ना ने कहा है कि जल्द ही सारी सच्चाई बाहर आएगी।

हसन के सांसद प्रज्ज्वल रेवन्ना ने कहा कि वो अभी बेंगलुरु में नहीं हैं इसलिए पूछताछ में शामिल नहीं हो पाएंगे। इसके लिए उन्होंने अपने वकील के माध्यम से CID बेंगलुरु को सूचना दे दी है।

Prajwal Revanna statement

इससे पहले जेडीएस के विधायक एचडी रेवन्ना, उनके बेटे प्रज्ज्वल रेवन्ना को विशेष जांच दल (SIT) ने मंगलवार को नोटिस जारी किया था। नोटिस कथित यौन उत्पीड़न के मामले में जारी किया गया था। दोनों को जांच के लिए एसआईटी के सामने पेश होने को कहा गया था।

रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक मेड की शिकायत पर रविवार को हासन जिले के होलेनरसिपुरा थाने में एक मामला दर्ज किया गया था। पिता-पुत्र पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 354ए (यौन शोषण), 354डी (पीछा करना), 506 (धमकी) और 509 (महिला की गरिमा का अपमान) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

प्रज्ज्वल रेवन्ना को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब पिछले हफ्ते कर्नाटक के हसन जिले में उनसे जुड़े अश्लील वीडियो की एक सीरिज प्रसारित होने लगी। वीडियो में कथित तौर पर 33 वर्षीय नेता को कई महिलाओं के साथ यौन कृत्यों को दिखाया गया।कई वायरल वीडियो में दिख रहीं महिलाएं खुद को छोड़ने की गुहार लगाती हुई रो रही हैं और आरोपी वीडियो शूट करता दिखाई दे रहा है। प्रज्ज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने इन वीडियो को 4-5 साल पुराना बताया है।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रज्ज्वल रेवन्ना के कथित यौन उत्पीड़न वीडियो को लेकर पीएम मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाए हैं। राहुल ने एक्स पर लिखा, "कर्नाटक में महिलाओं के साथ हुए वीभत्स अपराध पर भी नरेंद्र मोदी ने हमेशा की तरह शर्मनाक चुप्पी साध ली है। प्रधानमंत्री को जवाब देना होगा। सब कुछ जान कर भी सिर्फ वोटों के लिए उन्होंने सैकड़ों बेटियों का शोषण करने वाले हैवान का प्रचार क्यों किया?"

राहुल ने लिखा, "आखिर इतना बड़ा अपराधी बड़ी सहूलियत के साथ देश से फरार कैसे हो गया? कैसरगंज से कर्नाटक और उन्नाव से उत्तराखंड तक, बेटियों के गुनहगारों को प्रधानमंत्री का मूक समर्थन देश भर में अपराधियों के हौसले बुलंद कर रहा है। क्या मोदी के 'राजनीतिक परिवार' का हिस्सा होना अपराधियों के लिए 'सुरक्षा की गारंटी' है?"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+