Prajwal Revanna: प्रज्वल रेवन्ना की 33 दिन तक लुकाछिपी, फिर बड़ा एक्शन! केस दर्ज होने से लेकर अब तक का ब्यौरा
जेडीएस नेता प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज होने बाद राजनीतिक दलों के बीच तीखी बयानबाजी सामने आई। इस बीच मामले की जांच कर रही कर्नाटक पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने केस के हर पहलुओं पर बारीकी से अध्ययन करने के बाद कई एक्शन लिए। लेकिन केस के मुख्य आरोपी यानी प्रज्वल रेवन्ना के भारत बाहर चले जाने के कारण उनसे एसआईटी गहनता से पूछताछ नहीं कर पाई थी।
बेंगलुरू वायरल वीडियो क्लिप मामले एक्शन शुरू ही हुआ था कि जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना जर्मनी चले गए। ऐसे में अब जब उन्हें विशेष जांच दल ने उन्हें (प्रज्वल रेवन्ना) हिरासत में ले लिया तो उम्मीद की जा रही है कि पूछताछ के बाद केस को लेकर तस्वीर साफ हो जाएगी।

दरअसल, जनता दल-सेक्युलर नेता प्रज्वल गुरुवार को लुफ्थांसा की फ्लाइट संख्या LH0764 से भारत वापस आए। उनकी फ्लाइट बेंगलुरू एयरपोर्ट पर लैंड करती इसके पहले ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने के पूरे प्रबंध कर रखे।
प्रज्वल रेवन्ना के फ्लाइट से बाहर आते ही आरोपों की जांच कर रही विशेष पुलिस टीम ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले एसआईटी रेवन्ना के घर पर तलाशी ली थी। कथित रूप से ये सामने आया कि इस एक्शन के दौरान एसआईटी ने आपत्तिजनक सामग्री जब्त की थी।
प्रज्वल रेवन्ना के मामले में अब तक क्या- क्या हुआ-
27 अप्रैल: को प्रज्वल रेवन्ना देश छोड़कर जर्मनी चले गए। इसी दिन शाम कर्नाटक के मुख्यमंत्री ने राज्य महिला आयोग द्वारा जारी शिकायत पत्र के आधार परएसआईटी का गठन किया। ADGP बी के सिंह को SIT प्रमुख बनाया गया।
28 अप्रैल: हासन के होलेनरसिपुरा में पहली एफआईआर दर्ज की गई। मामले में प्रज्वल और उनके पिता के खिलाफ यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया गया।
1 मई: एसआईटी ने प्रज्वल रेवन्ना और उनके पिता के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया। मामले में एक पत्र के माध्यम से प्रज्वल ने एसआईटी के समक्ष उपस्थित होने के लिए 7 दिनों का समय मांगा।
2 मई: जेडीएस विधायक एचडी रेवन्ना के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया गया। 4 मई को एचडी रेवन्ना को एसआईटी ने गिरफ्तार किया और कोर्ट ने 4 दिनों की रिमांड मंजूर की।
7 मई: सीबीआई के माध्यम से एसआईटी के अनुरोध के आधार पर, इंटरपोल ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किया।
8 मई: एचडी रेवन्ना को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.14 मई : विधायक एचडी रेवन्ना को सशर्त जमानत मिली।
18 मई: निर्वाचित प्रतिनिधियों के लिए गठित विशेष अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया।
21 मई: एसआईटी ने विदेश मंत्रालय को एक पत्र लिखा, जिसमें गिरफ्तारी वारंट के आधार पर पासपोर्ट रद्द करने की मांग की गई। इस मामले में अब तक 10 लोगों की गिरफ्तारी की जा चुकी है।
22 मई: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने दूसरा पत्र प्रधानमंत्री मोदी को लिखा। इसक पत्र में प्रज्वल के राजनयिक पासपोर्ट को जब्त करने की मांग की गई।
24 मई: विदेश मंत्रालय ने जम्मनी में प्रज्वल के खिलाफ एक्शन का पूरा आश्वासन दिया। जेडीएस सुप्रीमो एचडी देवेगौड़ा ने प्रज्वल को पत्र लिखकर उसे आत्मसमर्पण करने की सलाह दी।
27 मई: प्रज्वल ने लगभग 3 मिनट का एक वीडियो क्लिप जारी किया। जिसमें वादा किया कि वे 31 मई सुबह10 बजे प्रज्वल SIT के सामने आत्मसमर्पण करेंगे।
29 मई: प्रज्वल ने अग्रिम जमानत की अर्जी सेशन कोर्ट में दी। यह याचिका भवानी रेवन्ना दायर की थी।
31 मई: अदालत ने मामले में दायर अग्रिम याचिका खारिज कर दी और जर्मनी से वापस लौटते ही प्रज्वल रेवन्ना को एसआईटी ने गिरफ्तार कर लिया।












Click it and Unblock the Notifications