उमा भारती के 'मूर्ख' वाले बयान पर कांग्रेस का करारा जवाब, कहा-ऐसी नहीं होती 'साध्वी'

भोपाल। केंद्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती के द्वारा साध्वी प्रज्ञा पर दिए गए बयान पर कांग्रेस ने पलटवार करते हुए कहा कि 'साध्वी' ऐसी नहीं होती हैं और ना ही उसमें अहंकार होता है, कमलनाथ सरकार में मंत्री पीसी शर्मा का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा 'साध्वी' शब्द को ना सार्थक करती हैं और ना ही परिभाषित, साध्वी सिर्फ आवरण की संत हैं, 'साध्वी' शब्द का नाम आते ही सिर खुद ब खुद झुकता है लेकिन प्रज्ञा ठाकुर को देखकर ऐसा कुछ नहीं लगता है।

उमा भारती के 'मूर्ख' वाले बयान पर कांग्रेस ने दिया जवाब,

उमा भारती के 'मूर्ख' वाले बयान पर कांग्रेस ने दिया जवाब,

पीसी शर्मा ने कहा कि रामलीला में जैसे धार्मिक आयोजन में मां सीता का रोल जो व्यक्ति प्ले करता है, वो पर्दे के पीछे जाकर धूम्रपान करता है, भाजपा का भी चाल-चरित्र ऐसा ही है, साध्वी प्रज्ञा ने अपने भाषणों में जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया है वो बेदह ही शर्मनाक हैं,उन्होंने हेमंत करकरे को लेकर विवादित बयान दिए, दिग्विजय सिंह को आतंकी कहा, ये शब्द साध्वी के नहीं होते हैं।

'रामलीला में जो सीता का रोल करता है वो पर्दे के पीछे धूम्रपान करता है'

'रामलीला में जो सीता का रोल करता है वो पर्दे के पीछे धूम्रपान करता है'

गौरतलब है कि शनिवार को भोपाल में मीडिया से मुखातिब हुईं उमा भारती ने कहा कि वो तो एक महान संत हैं, उनसे मेरी तुलना मत कीज‍िए, मैं बहुत ही साधारण मूर्ख क‍िस्म की प्राणी हूं, गौरतलब है कि उमा से मीडिया ने सवाल किया था कि मध्य प्रदेश की राजनीत‍ि में साध्वी प्रज्ञा क्या आपकी जगह लेने जा रही हैं? इस पर उमा भारती ने तंज कसने के अंदाज में यह बात कही।

यहां पढ़ें: लोकसभी चुनाव का विस्तृत कवरेज

 साध्वी प्रज्ञा से उमा भारती की बात नहीं होती...

साध्वी प्रज्ञा से उमा भारती की बात नहीं होती...

मालूम हो कि जिस दिन से भाजपा ने साध्वी प्रज्ञा को भोपाल सीट से चुनावी रण में उतारा है, उस दिन से ही लगातार उनकी और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती की तुलना हो रही है, इस बारे में अब खुद उमा भारती ने बड़ा बयान दिया है, वैसे साध्वी प्रज्ञा और उमा भारती के बीच में हमेशा एक सन्नाटा भरा रिश्ता रहा है, जिस दिन प्रज्ञा के नाम का ऐलान हुआ था, उस दिन उमा भारती से रिश्ते को लेकर मीडिया ने उनसे भी प्रश्न किया था, जिस पर साध्वी प्रज्ञा ने कहा था कि मेरी उनसे कभी बात नहीं होती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+