प्रद्युम्न मर्डर केस: निलंबित प्रिंसिपल नीरजा बत्रा ने गुरुग्राम सेक्टर 40 की ब्रान्च ज्वाइन की
प्रद्युम्न मर्डर केस - कार्रवाई के नाम पर निलंबित प्रिंसिपल को स्कूल ने दूसरी ब्रान्च में दी नौकरी
नई दिल्ली। आठ सितंबर को गुरुग्राम के रायन इंटरनेशनल स्कूल में सात साल के बच्चे प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल निलंबित की गई प्रिंसिपल नीरजा बत्रा को स्कूल ने दूसरी ब्रान्च में नौकरी दे दी है। रायन स्कूल की भोंडसी ब्रान्च में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद स्कूल प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की बात कहते हुए स्कूल प्रिंसिपल को निलंबित किया गया था। अभी जांच किसी मुकाम पर नहीं पहुंची है और निलंबित प्रिंसिपल नीरजा बत्रा ने बतौर टीचर ने रायन स्कूल की गुरुग्राम के सेक्टर 40 की ब्रान्च में ज्वाइन कर लिया है।

परिजनों के लगातार दबाव के बाद राज्य सरकार ने मामले की सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। मामले की जांच अब सीबीआई के पास है। सीबीआई ने बीते रविवार को स्कूल में 4 घंटे तक सबूत इकठ्ठे किए। इस दौरान सीबीआई अपने साथ आरोपी बस कंडक्टर अशोक को भी स्कूल लेकर गई थी। सीबीआई ने स्कूल के अंदर प्रद्युम्न की हत्या के सीन को रीक्रिएट किया और आरोपी अशोक ने बताया कि उसने कैसे प्रद्युम्न की हत्या किया। आपको बता दें कि हत्या के दिन ही पुलिस ने स्कूल के बस कडंक्टर को गिरफ्तार किया था। बस कंडक्टर अशोक इस मामले में मुख्य आरोपी है।
रविवार दोपहर में सीबीआई अधिकारियों की टीम आरोपी अशोक को लेकर स्कूल में पहुंची। अशोक के साथ ही सीबीआई स्कूल के माली हरपाल को अपने साथ लेकर गई थी। स्कूल के अंदर हत्या के पूरे घटनाक्रम को दोबारा दोहराया गया। इस दौरान आरोपी अशोक को आमने सामने करवाकर भी पूछताछ की गई। बता दें कि अशोक के साथ माली हरपाल में हत्या में शामिल होने का शक है। अशोक और हरपाल से पूछताछ के बाद सीबीआई ने स्कूल का मुआयना करके कुछ और सबूत इकठ्ठे किए। करीब तीन घंटे तक स्कूल में गुजारने के बाद सीबीआई टीम वापस चली गई।












Click it and Unblock the Notifications