Pradyuman Murder Case: इंटरनेट पर सर्च किए थे हत्या करने के तरीके, आखिरी समय पर आरोपी ने बदला प्लान
गुरुग्राम। हरियाणा स्थित गुरुग्राम के Ryan International School में कक्षा दूसरी के प्रद्युम्न हत्याकांड में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की जांच के दौरान कई खुलासे हो रहे हैं। CBI की ओर से की गई जांच में सामने आया है कि हत्या करने के कुछ मिनट पहले ही हत्यारोपी छात्र ने अपना प्लान बदल दिया था। जांच के दौरान यह बात सामने आई है। आरोपी छात्र ने मामले में शामिल जांच अधिकारियों को बताया कि वो अपने ओर से किए जाने वाले कृत्य के लिए चिंतित था। इतना ही नहीं छात्र ने बताया कि वो यह भी सोच रहा था कि अगर कोई यही उसके भाई के साथ ऐसा करेगा तो उसे कैसा महसूस होगा। बता दें कि शनिवार (11 नवंबर) को हत्यारोपी छात्र को जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया था, जहां से उसे 23 नवंबर तक के लिए फरीदाबाद स्थित सुधार गृह भेजा गया है। CBI ने मामले का खुलासा करते हुए कहा था कि छात्र ने प्रद्युम्न की हत्या इसलिए की थी ताकि परीक्षा और पैरेंट्स टीचर मीटिंग टल सके।

इंटरनेट पर किया था सर्च
इससे पहले यह बात सामने भी आई थी कि हत्यारोपी छात्र ने इंटरनेट पर भी जहर के प्रकार और उससे हत्या करने कैसी की जाए, जैसी चीजें सर्च की थी। अंग्रेजी समाचार पत्र हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के अनुसार सूत्रों ने जानकारी दी कि ' छात्र ने जांच अधिकारियों से कहा कि उसने जहर से हत्या करने की योजना को अमल में लाने का इरादा छोड़ दिया।

7 सितंबर की शाम खरीदा चाकू
7 सितंबर को उसने अनाज मंडी के पास से ही एक चाकू खरीदा। हालांकि उस वक्त तक भी वो इस पशोपेश में था कि निर्दयता से किसी की हत्या कैसे की जाए? उसने फिर सोचा कि स्कूल के वाटर टैंक में जहर मिला दिया जाए, उसके बावजूद वो अपनी जेब में 8 सितंबर को चाकू रख कर ले गया।'

प्रद्युम्न ने कहा- हां भईया
गौरतलब है कि प्रद्युम्न और आरोपी छात्र पियानो क्लास करते थे। इसी दौरान दोनों की जान पहचान हुई। प्रद्युम्न के परिवार ने भी यह बात बताई की वो बीते दो साल से पियानो क्लास जाता था। आरोपी ने CBI को बताया कि जब उसने प्रद्युम्न को बुलाया तो उसने 'हां भईया' कहा।

आरोपी ने CBI को बताया...
आरोपी ने बताया कि बाथरूम के पास वो एक बार बेचैन हो उठा और म्यूजिक रूम की ओर भागा, लेकिन दरवाजा बंद होने की वजह से वो वहां से चला आया। उसने वहां देखा कि प्रद्युम्न अब भी उसका वहीं इंतजार कर रहा था। उसके बाद उसने फैसला किया कि प्रद्युम्न की हत्या करेगा।

अशोक से भी होगी पूछताछ
वहीं हरियाणा पुलिस की ओर से तय किए गए आरोपी बस कंडक्टर अशोक भी घटना के दौरान बाथरूम में मौजूद था लेकिन वो यूरिनल के पास था। आरोपी ने प्रद्युम्न कोक्यूबिकल मे मारा, जिसके चलते अशोक आरोपी को देख नहीं सका।

CCTV में दिखा पहले निकला अशोक
CBI के सूत्रों ने 16 नवंबर को 10 बजे जब उससे पूछताछ की जाएगी तो उससे इस बारे में पूछा जाएगा। CCTV फुटेज में दिखा है कि अशोक, आरोपी से पहले बाहर निकला।

मुझे मेरी गलती का एहसास हुआ- आरोपी
हत्यारोपी छात्र ने कहा कि हत्या करने के बाद वो प्रद्युम्न के लिए प्रार्थना कर रहा था लेकिन जब उसे इस बात की जानकारी हुई कि उसकी मौत गई तो उसे अपनी गलती का एहसास हुआ।












Click it and Unblock the Notifications