Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Pradyuman Murder Case Updates LIVE: अशोक समेत 2 अन्य आरोपी 29 सिंतबर तक न्यायिक हिरासत में भेजे गए

Ryan International School

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित Ryan International School में पढ़ने वाले कक्षा दूसरी के 7 वर्षीय छात्र प्रद्युम्न की हत्या के बाद आज स्कूल फिर से खुला। वहीं आज पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में Ryan के मालिक पिंटो परिवार की अग्रिम जमानत पर सुनवाई होगी। बता दें कि 8 सितंबर को प्रद्युम्न जब स्कूल में था, उसी दौरान उसकी हत्या कर दी गई थी। हत्या का आरोपी स्कूल के ही बस कंडक्टर अशोक को बनाया गया। हालांकि स्कूल और पुलिस की इस थ्योरी पर प्रद्युम्न के परिजन इससे इनकार कर रहे हैं।

Recommended Video

    Ryan International School reopens today after Pradyuman's murder | वनइंडिया हिंदी
    Ryan International School LIVE: खुला स्कूल, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पिंटो परिवार पर सुनवाई आज

    पढ़ें लाइव अपडेट्स

    • आरोपी कंडक्टर अशोक, नॉर्दन हेड और एचआर प्रमुख को 29 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया
    • उनमें से कुछ पहले से ही सुझाव दिए गए हैं, जैसे महिला कर्मचारियों को वाहनों में अनिवार्य बनाने या POSCO ई बॉक्स जो पहले से उपयोग में है- मेनका गांधी
    • इसके बाद वे इन कार्यान्वयन की समयसीमा तय करेंगे: केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी
    • हमने कुछ चीजों का सुझाव दिया है, मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने भी सुझाव दिया है। विभिन्न स्कूल चलाने वाले सभी 6 सचिवों की एक बैठक होगी: मेनका गांधी
    • दिल्ली: महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी स्कूल में बच्चों की सुरक्षा पर एक उच्च स्तरीय मीटिंग की।
    • हम शाम को तय करेंगे कि स्कूल कल खुला रहता है या नहीं।- डिप्टी कमिश्नर
    • चूंकि स्कूल फिर से खोला गया है, पूरे क्षेत्र (क्राइम सीन) को साफ किया गया है ताकि कोई साक्ष्य नष्ट न हो जाए: वीपी सिंह
    • आज हमने माता-पिता के साथ बैठक की,जहां उन्होंने अपनी समस्याओं को उठाया। एक बैठक 23 सितंबर के लिए निर्धारित की गई है। - डिप्टी कमिश्नर
    • शिक्षा निदेशालय द्वारा आदेश का पालन करते हुए स्कूल का प्रबंधन अपने हाथ में लेने के लिए अगले 3 इसका देख रेख हमारी निगरानी में होगा।- डिप्टी कमिश्नर- वीपी सिंह
    • कई लोग Ryan School से अपने बच्चों का नाम कटाने पहुंचे
    • आरोपी कंडक्टर अशोक, रायन इंरनेशनल समूह के नार्दन जोन के हेड और एचआर प्रमुख विशेष पोको कोर्ट में पेश हुए।
    • प्रद्युम्न के पिता ने कहा- CBI जांच शुरू होने तक नहीं खुलना चाहिए था स्कूल।
    • एक अन्य परिजन ने कहा कि - कर्मचारियों की पृष्ठभूमि की जांच पूरी तरह से की जानी चाहिए, शिक्षित लोगों को स्कूलों में भर्ती किया जाना चाहिए-।
    • एक परिजन ने कहा- जब तक हमारे बच्चे घर तक नहीं पहुंचेंगे तब तक दिमाग में डर रहेगा। Ryan International School को सुरक्षा के बारे में सोचना चाहिए।
    • Pradyuman Murder Case LIVE: खुला स्कूल, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पिंटो परिवार पर सुनवाई आज
      Pradyuman Murder Case LIVE: खुला स्कूल, पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में पिंटो परिवार पर सुनवाई आज
    • Pradyuman Murder Case के 9 दिन बाद आज से खुला स्कूल। परिजनों को अब भी अपने बच्चों की चिंता।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+