Pradyuman Murder Case: सभी तीन आरोपी 1 दिन के लिए CBI की हिरासत में भेजे गए
गुरुग्राम। Pradyuman Murder Case में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने Ryan International School में दूसरी कक्षा के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। CBI की तीन सदस्यों की टीम आज रयान इंटरनेशनल स्कूल पहुंची। वहीं शुक्रवार (22 सितंबर)देर शाम CBI की टीम गुरुग्राम के पुलिस कमीश्नर ऑफिस में पहुंची और जांच को अपने हाथ में लिया। मिली जानकारी के मुताबिक CBI जल्द ही इस मामले में मुख्य आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार को पुलिस की हिरासत से अपने हिरासत में लेकर पूछताछ करेगी।


- सभी तीन आरोपी 1 दिन के लिए CBI की हिरासत में भेजे गए
- प्रद्ययम्न के पिता ने कहा-मुझे उम्मीद है कि CBI अलग एंगल से मामले की जांच करेगी।
-

- 12 सदस्यीय फोरेंसिक टीम Ryan International School पहुंची।
बता दें कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 15 सितंबर को प्रद्युम्न के परिवार से मिलने के बाद मामले की जांच सीबीआई से कराने की घोषणा की थी। इससे पहले 6 दिन बीत जाने के बाद भी बाद भी जांच ना शुरू होने पर प्रद्युम्न के पिता वरुण ठाकुर ने निराशा जाहिर की थी। वरुण ने रायन स्कूल के खुलने पर भी निराशा जाहिर की थी। उन्होंने कहा, '17 सितंबर की रात को मुझे पता चला कि 18 को स्कूल खुलेगा। इसलिए मैं डीसी को चिट्ठी लिखी। जब तक सीबीआई जांच की जिम्मेदारी नहीं लेती और जांच शुरू नहीं करती, उन्हें स्कूल बंद रखना चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications