Ryan School Murder Case: आरोपी अशोक के साथ काम करने वाले ड्राइवर सौरव ने किया बड़ा खुलासा

Recommended Video

    Gurugram Ryan International case: Bus Driver made SHOCKING Revelation । वनइंडिया हिंदी

    गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित रायन इंटरनेशनल स्कूल की दूसरी कक्षा में पढ़ने वाले प्रद्युम्न की हत्या के मामले में नया मोड़ आ सकता है। हालांकि हरियाणा पुलिस और स्कूल प्रबंधन ने बस कंडक्टर अशोक को आरोपी बनाया है और वो फिलहाल हिरासत में है। इतना ही नहीं आरोपी अशोक ने पुलिस और मीडिया के समक्ष अपना गुनाह कबूल करते हुए कहा कि प्रद्युम्न से दुष्कर्म करने की कोशिश की। उसकी बुद्धि भ्रष्ट हो गई थी। लेकिन पुलिस और स्कूल की थ्योरी पर प्रद्युम्न के परिजनों को यकीन नहीं है।

    मामले में आ सकता है नया मोड़

    मामले में आ सकता है नया मोड़

    अब इस मामले में नया मोड़ आ सकता है। बस कंडक्टर अशोक के साथ बीते कुछ महीनों से काम करने वाले बस ड्राइवर सौरव राघव का दावा है कि बस में चाकू नहीं था। गौरतलब है कि अशोक ने यह भी कबूल किया है कि वो बस के टूल बॉक्स में रखा हुआ चाकू धुलने के लिए लाया था। ड्राइवर सौरव ने कहा कि उन्हें चाकू की कोई जरूरत ही नहीं पड़ती। अगर कोई तार काटना होता है तो उसके लिए कटर या कोई और औजार उपयोग में लाया जाता है।

    सौरव ने कहा कि...

    सौरव ने कहा कि...

    सौरव ने कहा कि जब प्रद्युम्न के साथ यह घटना हुई तो स्टाफ के कुछ लोग बाहर आए और गाड़ी में बिठाकर उसे अस्पताल ले गए। इस दौरान प्रद्युम्न को अशोक ही टॉयलेट से उठाकर लाया था जिसके चलते उसकी पूरी शर्ट खून से लथपथ थी। सौरव ने कहा कि इसके बाद जब वो अशोक को देखा तो वो कहीं से भी डरा सहमा नहीं था।

    कहीं नहीं थी इस बात की चर्चा

    कहीं नहीं थी इस बात की चर्चा

    सौरव ने बच्चे को लेकर जाने के बाद कुछ समय तक यह कहीं भी चर्चा में नहीं था कि अशोक ही आरोप है। इसके बाद वो दूसरे बस कंडक्टर को साथ लेकर सीएनजी भराने गया। उसके बाद सौरव की मुलाकात अशोक से नहीं हुई। सौरव ने कहा कि उसे नहीं लगता कि अशोक ने ऐसा कुछ किया होगा। (तस्वीर में सौरव राघव)

    8 सितंबर की घटना

    8 सितंबर की घटना

    बता दें कि 8 सितंबर को सुबह ही यह खबर आई थी कि प्रद्युम्न की हत्या कर दी गई है। इसके बाद जब बवाल मचा तो स्थानीय प्रशासन और मुख्यमंत्री दफ्तर तक सक्रिय हो गए। पुलिस ने सोमवार (11 सितंबर) को रायन ग्रुप के नॉर्दन जोन के प्रमुख फ्रांसिस थॉमस और भोंडसी की शाखा को-ऑर्डिनेटर जे ईथ को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह गिरफ्तारियां जुवेनाइल जस्टिस एक्ट के तहत की है। इसके साथ ही गुरुग्राम पुलिस कमिश्नर ने कहा कि सोहना रोड के सर्किल हेड ऑफिसर (एसएचओ) अरुण को सस्पेंड कर दिया था।

    फास्ट ट्रैक कोर्ट चलेगा मामला में

    फास्ट ट्रैक कोर्ट चलेगा मामला में

    वहीं प्रद्युम्न का मामला फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलेगा। इसके साथ ही पुलिस 7 दिनों के भीतर मामले में चार्जशीट फाइल कर देगी। पुलिस कमिश्नर ने कहा था कि बस कंडक्टर की भागीदारी की पुष्टि हो चुकी है, यदि कोई अन्य शामिल पाया जाता है, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। गुरुग्राम के डिसी विनय प्रताप सिंह ने कहा था कि प्राइवेट सिक्योरिटी एजेंसी पर भी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी।

    रायन पिंटो तक पहुंची पुलिस

    रायन पिंटो तक पहुंची पुलिस

    इस मामले को लेकर प्रद्युम्न के पिता वरुण सुप्रीम कोर्ट भी गए, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और हरियाणा सरकार समेत केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE), रायन स्कूल को भी नोटिस भेजा है। वहीं पुलिस रायन के मालिक पिंटो रायन से पूछताछ करने के लिए मुंबई गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+