Pradyuman Murder Case: BJP MP ने हरियाणा पुलिस पर उठाए सवाल

नई दिल्ली। Ryan International School में कक्षा दूसरी के छात्र प्रद्युम्न की हत्या के मामले में हरियाणा पुलिस की ओर से आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार की हालत पर शत्रुघ्न सिन्हा ने टिप्पणी की है। बिहार के पटना साहिब से भारतीय जनता पार्टी के सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा आज ट्वीट कर लिखा है कि- Ryan Case - पुलिस, खासतौर से हरियाणा पुलिस- लोगों को टॉर्चर करना बंद करें। पूछताछ के दौरान बस कंडक्टर अशोक कुमार जैसे लोगों पर तीसरी श्रेणी के थर्ड डिग्री खासतौर से आम और निर्दोष लोगों पर ये नहीं करना चाहिए।

अशोक ने भी लगाए आरोप
गौरतलब है कि आरोपी बस कंडक्टर अशोक कुमार के जमानत पर रिहा होने का बाद उसके परिवार ने पुलिस प्रशासन पर आरोप लगाए गए हैं। अशोक के परिवार ने आरोप लगाए हैं कि उसे मारा पीटा और उल्टा लटकाया गया। इतना ही नहीं आरोप कबूल कराने के लिए उसे बेहोश भी किया गया। अशोक की पत्नी ममता ने बताया कि पुलिस ने उसे मारा, उल्टा लटकाया और प्रद्युम्न की हत्या कबूल कराने के लिए उसे टॉर्चर किया।

बुधवार को हुआ था रिहा
बता दें कि बुधवार शाम 7 बजे भोंडसी जेल से जमानत दी गई। अशोक की भाभी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि पुलिस ने उससे कहा था कि अगर वो अपराध कबूल कर लेगा तो उसे दिक्कत नहीं होगी। उनके मुताबिक पुलिस ने अशोक से कहा कि पूरा देश इस मामले से परेशान है ऐसे में उसे अपराध कबूल करना होगा।

104 डिग्री था बुखार
वहीं रिहा होने के बाद वापस गांव आए अशोक की तबीयत बिगड़ गई थी। ड़ोसियों के मुताबिक अशोक को 104 डिग्री बुखार था। इतना ही नहीं सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। गांववालों ने उसके इलाज के लिए चंदा एकत्र किया। अशोक के परिजन उसकी रिहाई से तो खुश है लेकिन लगातार बिगड़ रही उसकी हालत को लेकर परेशान हैं।

कहीं मैं फांसी ना लगा लूं....
जमानत पर रिहा होने के बाद अशोक ने बताया कि 'मैं पिछले दो महीनों जेल में था, लेकिन डेढ़ महीने तक मुझे सोने के लिए बेडशीट तक नहीं दी कि कहीं मैं फांसी ना लगा लूं। मैंने जेल में दो महीने से टीवी नहीं देखी थी। मुझे नहीं पता है कि इस मामले में बाहर क्या हो रहा है।' अशोक ने बताया कि हरियाणा पुलिस ने उसके साथ बर्बरता की।


Click it and Unblock the Notifications
