Pradyuman murder Case: आरोपी छात्र ने अपने व्यवहार से भनक तक नहीं लगने दी

Pradyuman: आरोपी छात्र ने अपने व्यवहार से भनक तक नहीं लगने दी

गुरुग्राम। हरियाणा के गुरुग्राम स्थित Ryan International School में लगभग दो महीने पहले सात वर्षीय प्रद्युम्न ठाकुर की हत्या के बाद से, कक्षा 11 वीं के छात्र ने अपने परिवार या दोस्तों के सामने किसी भी तरह का संकेत या 'अफसोस' या 'असामान्य व्यवहार' नहीं किया। CBI सूत्रों ने कहा कि आरोपी छात्र ने इस घटना पर किसी के साथ भी बातचीत नहीं की। CBI के शीर्ष सूत्रों के मुताबिक, किशोर ने परीक्षा में शामिल होने के लिए अपनी योजना के तहत प्रद्युम्न की हत्या कर दी और माता-पिता-शिक्षकों की बैठक (पीटीएम) स्थगित हो गई। छात्र ने यह भी दावा किया कि किसी को नहीं बताया कि उसने ' चाकू कुछ दिन पहले खरीदा था'।

रोजमर्रा की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं

रोजमर्रा की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं

नाम प्रकाशित ना करने की शर्त पर एक CBI अधिकारी ने बताया कि छात्र ने रोजमर्रा की जिंदगी में कोई बदलाव नहीं किया। हमेशा की तरह अपने दोस्तों के साथ बाहर जाने, खेलना आदि की तरह जारी रखा और अपने माता-पिता को यह भी महसूस नहीं होने दिया कि उसने कुछ गलत काम किया है।

ऐसे पता चला CBI को

ऐसे पता चला CBI को

दिलचस्प बात यह है कि गुड़गांव पुलिस ने इस लड़के की जांच की थी, क्योंकि उसने प्रद्यु्म्न के बारे में माली को सूचित किया था लेकिन वह पुलिस के सामने या बाद में सीबीआई के अधिकारियों के सामने परेशान नहीं हुआ। जांच के दौरान कम से कम चार बार सीबीआई ने उसका आचरण संदिग्ध पाया। छात्र ने विरोधाभासी बयान भी दिए।

रिपोर्ट कार्ड में नहीं मिला ऐसा कुछ!

रिपोर्ट कार्ड में नहीं मिला ऐसा कुछ!

भले ही 11वीं के छात्र के रिपोर्ट कार्ड और शिक्षकों ने पुष्टि की कि वह पढ़ाई में कमजोर था, लेकिन जांच एजेंसी को ऐसा कुछ नहीं मिला जो यह साबित करे खि छात्र ने परीक्षा या पीटीएम को रोकने का प्रयास करने के लिए ऐसा किया। इस तथ्य की पुष्टि करने के लिए एजेंसी ने कई छात्रों, शिक्षकों और उनके दोस्तों की जांच की।

CBI ने कहा वो घबराया नहीं

CBI ने कहा वो घबराया नहीं

सीबीआई ने इस बात पर जोर दिया कि हत्या के दिन किशोर ने 'सामान्य' आचरण किया था। उसने अपने पीटी शिक्षक को यह भी बताया कि उसने माली को शौचालय में लड़के के बारे में सूचित किया था और वो घबराया नहीं दिखा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+