PMMVY Scheme: पहले बच्चे के जन्म पर बैंक खाते में मिलेंगे 5000 रुपए, यहां करें आवेदन
PMMVY Scheme: केंद्र सरकार ने गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली महिलाओं के लिए खास योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम प्रधानमंत्री मातृ वंदना योनजा है। इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बैंक खाते में या फिर डाकघर खाते में सीधा 5000 रुपए की राशि मिलेगी।
कैसे करें आवेदन
अगर आप केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं तो इसके लिए आप उमंग वेबसाइट पर लॉगिन कर सकते है। इसके लिए आपको https://web.umang.gov.in/web_new/home पर लॉगिन करना होग और यहां अपनी जानकारी मुहैया करानी होगी।

5000 रुपए मिलेंगे
इस योजना की बात करें तो यह केंद्र सरकार की पडीबीटी योजना है, इस योजना के तहत गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को 5000 रुपए तीन किश्तों में सीधे बैंक खाते में मिलेंगे।
अर्हता
इस योजना के तहत 19 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं को मदद मुहैया कराई जाती है। इस योजना के तहत आपक उमंग ऐप पर लॉगिन करके खुद को रजिस्टर कर सकते हैं।
कब मिलता है पैसा
बता दें कि इस योजना की शुरुआत एक जनवरी 2017 को हुई थी। इस योजना को पाने के लिए आपको एएनएम पोर्टल पर लॉगिन करना होता है। यहां आप अपनी जानकारी दर्ज कर सकती हैं। पंजीकरण के समय आपको 1000 रुपए मिलेंगे, जबकि प्रसव से पूर्व जांच के बाद दूसरी किश्त आपको मिलेगी, तीसरी किश्त बच्चे के जन्म के बाद टीका लगने के बाद मिलता है।
2017 में योजना की शुरुआत
वर्ष 2017 से मार्च 2023 के बीच इस योजना के तहत 1.55 लाख से अधिक महिलाओं को इस योजना के तहत मदद मुहैया कराई गई है। अभी तक कुल 64.18 करोड़ रुपए की राशि अभी तक दी गई है।
पिता के आधार कार्ड की जरूरत नहीं
इस योजना का लाभ लेने के लिए अब पिता के आधार कार्ड की जरूरत नहीं होगी। इसकी अनिवार्यता को सरकार ने खत्म कर दिया है। आशा कार्यकर्ता और एएनएम पोर्टल पर लाभार्थी इसके लिए आसानी से अपना ब्योरा दर्ज कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications