Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

प्रधानमंत्री आवास योजना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, आवेदन प्रक्रिया से डॉक्यूमेंट्स तक की पूरी डिटेल यहां जानें

Pradhan Mantri Awas Yojana: भारत सरकार द्वारा शहरी और ग्रामीण गरीबों के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) एक क्रांतिकारी कदम है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2022 तक "सभी के लिए आवास" सुनिश्चित करना था। इस योजना के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू हो गया है। इच्छुक और पात्र आवेदकों 31 मई, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं।

हालांकि योजना का कार्यान्वयन अब भी जारी है, और eligible नागरिक अब भी इसका लाभ ले सकते हैं। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को सरकार की ओर से पक्का मकान बनाने हेतु आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जरूरी है।

pradhan-mantri-awas-yojana-news

इस योजना के लिए कैसे करें आवेदन, कौन इसके लिए पात्र हैं और क्या-क्या दस्तावेज लगेंगे..इससे जुड़ी सभी जानकारी आईए विस्तार से जानते हैं...

What is Pradhan Mantri Awas Yojana: क्या है पीएम आवास योजना?

प्रधानमंत्री आवास योजना केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके तहत देश के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों (EWS), निम्न आय वर्ग (LIG), और मध्यम आय वर्ग (MIG) के परिवारों को सस्ती और टिकाऊ आवास सुविधा प्रदान की जाती है। योजना के तहत शहरी क्षेत्रों के पात्र लाभार्थियों को ₹2.25 लाख तक की आर्थिक सहायता मिलती है, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में यह सहायता ₹1.20 लाख तक दी जाती है।

Pradhan Mantri Awas Yojana: रजिस्ट्रेशन क्यों है जरूरी?

पीएम आवास योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करना अनिवार्य है। यदि कोई व्यक्ति आवेदन नहीं करता है या अधूरा आवेदन करता है, तो उसे योजना के अंतर्गत कोई लाभ नहीं मिल सकता। रजिस्ट्रेशन के बाद ही लाभार्थियों की सूची तैयार की जाती है, जिसमें शामिल होने पर ही पात्रता को अंतिम रूप दिया जाता है।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने के बाद क्या होगा?

रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आवेदकों को कुछ समय इंतजार करना होता है। सरकार द्वारा सभी प्राप्त आवेदन की जांच की जाती है और फिर एक लाभार्थी सूची (Beneficiary List) जारी की जाती है। इसी सूची में नाम आने पर ही योजना का लाभ प्राप्त हो सकता है, इसलिए रजिस्ट्रेशन के बाद लाभार्थी सूची अवश्य जांचें।

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता मानदंड

इस योजना के अंतर्गत आवेदन करने वाले नागरिकों को निम्नलिखित शर्तों को पूरा करना आवश्यक है

पक्का मकान नहीं होना चाहिए

  • आवेदनकर्ता या उसके परिवार के किसी सदस्य के नाम पर पहले से कोई पक्का मकान नहीं होना चाहिए।

पहले लाभ प्राप्त न किया हो:

  • जो व्यक्ति पहले इस योजना का लाभ ले चुके हैं, वे दोबारा पात्र नहीं माने जाएंगे।

सरकारी नौकरी में न हो:

  • इस योजना का लाभ सिर्फ उसी परिवार को मिलेगा जिसके परिवार में कोई सदस्य सरकारी सेवा में ना हों।

वार्षिक आय सीमा:

  • परिवार की वार्षिक आय ₹6 लाख रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

बैंक खाता अनिवार्य:

  • लाभार्थी के पास स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है, जिसमें किस्तों के रूप में राशि भेजी जाती है।

भारत सरकार योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को किस्तों में आर्थिक सहायता प्रदान करती है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह राशि कुल ₹1,20,000 होती है, जबकि शहरी क्षेत्रों में यह ₹2,25,000 तक हो सकती है। यह सहायता तीन या चार किस्तों में सीधे बैंक खाते में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।

How Can Apply Pradhan Mantri Awas Yojana: आवेदन कैसे करें? जानिए ऑनलाइन प्रक्रिया

पीएम आवास योजना के लिए आवेदन करने के लिए निम्नलिखित ऑनलाइन प्रक्रिया अपनाएं:

  • सबसे पहले PMAY की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होमपेज पर दिए गए 'Citizen Assessment' विकल्प पर क्लिक करें।
  • ड्रॉपडाउन मेनू में से अपनी स्थिति के अनुसार विकल्प चुनें (जैसे - Slum Dwellers, Benefit Under 3 Components आदि)।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमें आपको आधार कार्ड नंबर और नाम भरना होगा।
  • 'Check' बटन पर क्लिक करें और आधार जानकारी सत्यापित करें।
  • उसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा जिसमें सभी जरूरी जानकारी भरनी होगी।
  • सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और दिए गए कैप्चा कोड को ध्यान से भरें।
  • अंत में 'Submit' बटन पर क्लिक करें।

एक बार फॉर्म सबमिट हो जाने के बाद आपका रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा और बाद में जारी की जाने वाली लाभार्थी सूची में शामिल होने का इंतजार करना होगा।

Pradhan Mantri Awas Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज

प्रधान मंत्री आवास योजना के लिए आवेदन के दौरान जरूरी कागजात का रहना जरूरी है। नीचे दिए गए दस्तावेज रहेंगे तभी आप इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं..

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवास प्रमाण पत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता विवरण (पासबुक की कॉपी)
  • राशन कार्ड
  • पहचान पत्र (वोटर ID, पैन कार्ड आदि)
  • ईमेल आईडी (यदि उपलब्ध हो)

प्रधानमंत्री आवास योजना एक ऐसा अवसर है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को अपना स्वप्निल पक्का घर प्राप्त करने में सक्षम बनाता है। यदि आप इस योजना की पात्रता पूरी करते हैं, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करें। सही दस्तावेज़ों के साथ, तय समयसीमा में आवेदन करके आप इस योजना का लाभ उठा सकते हैं और अपने स्वस्थ, सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन की शुरुआत कर सकते हैं।

योजना संबंधित अधिक जानकारी के लिए https://pmaymis.gov.in पर जाएं या नजदीकी नगर निगम/पंचायत कार्यालय से संपर्क करें।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+