प्राची देसाई को लगी ऐसी चोट कि चल भी नहीं सकतीं, व्हीलचेयर पर बैठकर एयरपोर्ट से आईं बाहर, वीडियो वायरल

प्राची देसाई व्हीलचेयर पर बैठकर मुंबई एयरपोर्ट से आईं बाहर, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। फिल्म एक्ट्रेस प्राची देसाई (Prachi Desai) की मुंबई एयरपोर्ट से वीडियो और तस्वीरें सामने आई हैं। प्राची देसाई इनमें व्हीलचेयर पर बैठी नजर आ रही हैं। वो व्हीलचेयर पर ही एयरपोर्ट से अपनी गाड़ी तक आईं। प्राची के बांये पैर में फ्रैक्चर हो गया है, जिस वजह वो चल नहीं सकती हैं। इसलिए व्हीलचेयर से ही वो बाहर आईं। हालांकि वो इस दौरान लगातार मुस्कुराती हुई दिखीं।

एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकलीं प्राची

एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर निकलीं प्राची

प्राची का ये वीडियो वीरेंद्र चावला ने शेयर किया है। वीडियो में प्राची देसाई एयरपोर्ट से व्हील चेयर पर बैठकर निकलती नजर आ रही हैं, उनके पैर में भी प्लास्टर बंधा हुआ है। एक सहयोगी उनको एयरपोर्ट से बाहर ला रहा है। प्राची वीडियो में सैनिटाइजर से अपने व्हीलचेयर के चारों ओर स्प्रे करती दिख रही हैं। इसके बाद जब फोटोग्राफर उनसे कुछ तस्वीरों के लिए कहते है तो वो मास्क उतारकर मुस्कुराते हुए तस्वीरें खिचांती हैं।

प्राची के बांये पैर में है फ्रैक्चर

वीडियो को देखने से साफ है कि उनके बांये पैर में फ्रैक्चर है। हालांकि उनको ये चोट कब लगी और कितनी गभीर है। इसको लेकर कुछ पता नहीं चल पाया है। वहीं सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो पर वायरल होने के बाद उनके फैंस भी चिंता जता रहे हैं। कई यूजर्स ने वीडियो पर कमेंट करते हुए उनकी चोट को लेकर चिंता जताई है।

कुछ समय से एक्टिंग से दूर हैं प्राची

कुछ समय से एक्टिंग से दूर हैं प्राची

प्राची देसाई लंबे समय से फिल्मों में एक्टिंग कर रही हैं। हालांकि बीते कुछ समय से वो फिल्मों से दूर हैं। प्राचीने टीवी से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उसके बाद उन्होंने फिल्मों में भी उन्होंने अच्छा नाम कमाया। 2008 में 'रॉक ऑन से उनका बॉलीवुड डेब्यू हुआ। इसके बाद वो लाइफ पार्टनर (2009), वन्स अपॉन टाइम इन मुम्बई (2010), बोल बच्चन (2012), आई मी और मैं में नजर आईं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+