प्रभास के साथ फोटो खिंचाने आई महिला फैन, फिर थप्पड़ मारकर दौड़ गई, वीडियो वायरल

नई दिल्ली। अभिनेता प्रभास के साथ एयरपोर्ट पर एक अजीब वाकया हो गया। प्रभास की एक महिला फैन ने पहले उनके साथ फोटो खिंचाई और फिर उनके गाल पर थप्पड़ मारकर दौड़ गईं। दरअसल, फैन ने ये थप्पड़ गुस्से में नहीं बल्कि प्यार से मारा। ऐसे में पहले तो प्रभास भी हक्के-बक्के रह गए लेकिन जब दूसरे लोग हंसे तो वो भी हंसते हुए आगे बढ़ गए।

खुशी-खुशी में मार दिया थप्पड़

प्रभास एयरपोर्ट पर नजर आए वो अपनी फ्लाइट पकड़ने के लिए आए थे। प्रभास जब एयरपोर्ट से जा रहे थे जब एक फीमेल फैन ने आगे आकर उनके साथ फोटो खिंचवाना चाहा। प्रभास ने जब उनके साथ फोटो खिंचा लिया तो लड़की इतनी खुश हो गई कि उछलने लगी और फिर जाते-जाते उसने प्रभास के गाल पर हल्के से थप्पड़ मार दिया। सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो भी वायरल खूब वायरल हो रहा है, जिसमें ये फैन प्रभास को मारती दिख रही है।

 प्रभास ने नहीं माना मजाक का बुरा

प्रभास ने नहीं माना मजाक का बुरा

एयरपोर्ट पर अपनी क्रेजी फैन की इस हरकत से हैरान प्रभास पहले तो मुस्कुराए फिर चुपचाप अपने गाल को सहलाते हुए आगे बढ़ गए। हालांकि प्रभास ये समझ गए कि दरअसल ये एक मजाक और फैंस का प्यार है। इसलिए फिर जब फैन ने उनको रोका तो वो रुके और दूसरे लोगों के साथ भी फोटो भी खिंचवाई। इस दौरान दूसरे लोग भी हंसी मजाक करते दिखे।

 साहो में नजर आएंगे प्रभास

साहो में नजर आएंगे प्रभास

प्रभास इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म साहो की शूटिंग में बिजी हैं। तीन मार्च को साहो का दूसरा टीजर रिलीज हुआ है। साहो में प्रभास और श्रद्धा कपूर लीड रोल में हैं, दोनों इस फिल्म में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आएंगे। फिल्म इस साल 15 अगस्त पर रिलीज होगी। करीब 250 करोड़ के बजट में ये फिल्म हिंदी, तमिल और तेलुगु में बन रही है। ये प्रभास की बॉलीवुड में पहली फिल्म है और उनके साथ इस फिल्म में श्रद्धा कपूर, नील नितिन मुकेश,मंदिरा बेदी, जैकी श्रॉफ और महेश मांजरेकर भी नजर आएंगे।

साहो फिल्म की कहानी चोर पुलिस वाली कहानी पर आधारित हैं। प्रभास इस फिल्म में पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में एक्शन सीन की भरमार है। फिल्म में एक्शन को बेहतर करने के लिए निर्माताओं ने हॉलीवुड के एक्शन निर्देशक केनी बैट्स को हायर किया है। केनी ने मिशन इम्पॉसिबल घोस्ट प्रोटोकॉल, द फास्ट एंड द फ्यूरियस और ट्रांसफार्मर्स में काम किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+