आलू भी चल पड़ा प्याज की चाल, अब क्या खाएंगे आप?

नयी दिल्ली। त्यौहारों के साथ-साथ चुनावी मौसम में सब्जियों ने आम आदमी के थाली और मुंह का स्वाद पर बिगाड़ रही है। प्याज के दाम ने पहले ही सेंचुरी मार चुका है और अब आलू भी उसी की राह पर चल पड़ा है। चुनावी खुमार के बीच सब्जियों की महंगाई ने लोगों के साथ-साथ राजनीतिक दलों की भी परेशानियां बढ़ा दी है। दिल्ली में प्याज के बढ़े दामों ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के आंखों से नींद चुरा ली है। जहां शीला को प्याज की वजह से अपनी कुर्सी खोने का डर सता रहा है तो वहीं विपक्षी दल इसे भुनाकर उनके खिलाफ सियासी बिसात बिछा रहे है।

आम जनता की परेशानियों की बात करे तो प्याज के बाद अब आलू ने भी आम लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। बीते कई महीनों से सब्जियों की महंगाई की मार झेल रहे आम जनता को अब प्याज के साथ-साथ आलू भी काफी महंगी दर पर खरीदनी पड़ रही है। जिसका सीधा-सीधा असर गृहणियों के बजट पर रहा है। 15 रुपये प्रति किलो बिकने वाला आलू इन दिनों 22 से 25 रुपये प्रति किलो हो गया है। मौसम की बेरुखी और बारिश के चलते स्थानीय बाड़ियों की सब्जी खराब हो चुकी है, जिसके कारण आलू के साथ-साथ सब्जियों के भाव भी चढ़ गए है। बाजार में कोई भी सब्जी 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे नहीं रह गई है। ऐसे में लोग का सिर्फ एक मात्र सहारा आलू ही रह गया था, लेकिन अब उसने भी लोगों को भाव दिखाना शुरु कर दिया है।

बाजार में सबसे सस्ती सब्जी के रूप में लौकी, कुंदरू और बैंगन हैं, जो 30 से 40 रुपये प्रति किलो की दर से बिक रहे हैं। इसके अलावा अन्य सब्जियों में गोभी 60 से 80 रुपये किलो, पत्ता गोभी 30 से 40 रुपये जबकि धनिया पत्ती 200 से 250 रुपये प्रति किलो की दर पर बिक रही है। बहरहाल प्याज के बाद अब आलू की कीमतों में अचानक आई महंगाई ने पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीबों की कमर ही तोड़ कर रख दी है।

आलू भी चला प्याज की राह

आलू भी चला प्याज की राह

प्याज के बाद अब आलू ने भी आम लोगों का जायका बिगाड़ दिया है। 15 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाला आलू इन दिनों 22 से 25 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

सब्जियों के भी भाव चढ़े

सब्जियों के भी भाव चढ़े

आलू-प्याज के साथ-साथ हरी सब्जियों के भी दाम चढ़ गए हैं। किसी भी सब्जी का भाव बाजार में 40 रुपये प्रति किलोग्राम से नीचे नहीं रह गया है।

हरी सब्जियां भी हुई लाल

हरी सब्जियां भी हुई लाल

बाजार में सबसे सस्ती सब्जी के रूप में लौकी, कुंदरू व बैंगन हैं, जो 30 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से बिक रहे हैं। इसके अलावा अन्य सब्जियों में गोभी 60 से 80 रुपये किलोग्राम, पत्ता गोभी 30 से 40 रुपये जबकि धनिया पत्ती 200 से 250 रुपये प्रति किलोग्राम की दर पर बिक रही है।

मंहगाई ने तोड़ी कमर

मंहगाई ने तोड़ी कमर

प्याज के बाद अब आलू की कीमतों में अचानक आई महंगाई ने पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे गरीबों की कमर ही तोड़ कर रख दी है।

मौसम की मार से बढ़े सब्जियों के दाम

मौसम की मार से बढ़े सब्जियों के दाम

दक्षिण और मध्य भारत में हुई बारिश ने सब्जियों का मिजाज गर्म कर दिया है। प्याज तो प्याज, हरी मटर, शिमला मिर्च और मैथी हरी पत्ती ने सेंचुरी पार कर दी है। राजधानी के खुदरा बाजार में प्याज सौ रुपये प्रति किलो के आंकड़े को छूने लगा है। वहीं हरी मटर सौ रुपये प्रति किलो और टमाटर भी हाफ सेंचुरी के नजदीक पहुंच गया है।

आलू भी हुआ महंगा

आलू भी हुआ महंगा

आलू की कीमतों में भी उछाल आया है। दीपावली से पहले आलू-प्याज के अलावा हरी सब्जियों के दाम में गिरावट आने की संभावना नहीं दिखाई दे रही है।

बिचौलिए बढ़ा रहे हैं कीमत

बिचौलिए बढ़ा रहे हैं कीमत

प्याज की कीमतों में बढ़ोतरी का कारण जमाखोरी को बताया जा रहा है। सरकार मान रही है की बिचौलियों की वजह से सब्जियों की कीमतें बढ़ रही है।

सरकार भी परेशान

सरकार भी परेशान

दिल्ली में प्याज की बढ़ती कीमतों ने मुख्यमंत्री शीला दीक्षित की मुश्किलें बढ़ा दी है। शीला दीक्षित को प्याज की वजह से हार का डर सता रहा है।

आम जनता में विरोध

आम जनता में विरोध

सब्जियों के बढ़ते दाम से आम जनता परेशान है। परेशान लोग सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे है। महंगाई ने लोगों के बजट को बिगाड़ दिया है।

लाल हुए प्याज-टमाटर

लाल हुए प्याज-टमाटर

बीते कई महीनों से सब्जियों की महंगाई की मार झेल रहे आम जनता को अब प्याज के साथ-साथ आलू भी काफी महंगी दर पर खरीदनी पड़ रही है। जिसका सीधा-सीधा असर गृहणियों के बजट पर रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+