दिल्ली में प्याज तो झारखंड में आलू ने निकाला दम

इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता अर्जुन मुंडा ने कहा है कि इसके लिए केंद्र सरकार की कृषि नीतियां जिम्मेदार हैं। केंद्र को इस मसले पर ध्यान देना चाहिए। एक आलू व्यापारी ने यहां बताया कि पश्चिम बंगाल में आलू से लदे लगभग 100 ट्रक रास्ते में रुके हुए हैं क्योंकि इन्हें झारखंड में प्रवेश की इजाजत नहीं है, जिससे कि कीमतें अचानक बढ़ गयी हैं।
झारखंड कांग्रेस प्रवक्ता शैलेश सिन्हा का कहना है, "राज्य सरकार को यह मामला केंद्रीय कृषि मंत्री के सामने उठाना चाहिए।"
आलू की बढ़ती कीमतों से आम जनता को बेहद मुश्किलें आ रही हैं क्योंकि प्याज की कीमतों ने पहले जनता पर महंगाई की मार दोहरी कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications