#KamalaMillsFire: पोस्टमार्टम में हुआ 14 लोगों की मौतों का खुलासा
Recommended Video

मुंबई। लोअर परेल के कमला मिल्स कंपाउंड के लंदन टैक्सी बार में लगी आग में 14 लोगों की मौत हो गई। 16 घायल लोगों का इलाज परेल स्थित केईएम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। मरने वालों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को शव सौंप दिए गए हैं। आग के वक्त 27 लोग फंस गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक हादसे में मरने वाले सभी लोगों की मौत दम घुटने की वजह से हुई थी।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक जैसे ही बार में आग भड़की तो कुछ लोगों ने हड़बड़ाहट में अपने आप को बाथरूम में बंद कर लिया और पानी चला दिया। उन्हें लगा कि पानी चलाने से आग बुझ जाएगी। लेकिन बाथरूम में कार्बन मोनो आक्साइड की वजह से लोगों का दम घुट गया। वहीं हादसे में कई अन्य चौंकाने वाली बातें सामने आ रही हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक बार में आग बुझाने वाले यंत्र मौजूद नहीं थे। जिसके चलते आप पर समय रहते काबू नहीं पाया जा सका। और आग बढ़ती चली गई। वहीं एक और चौंकाने वाली बात सामने आई है कि बार के इमरजेंसी गेट पर रेस्टोरेंट का सामान रखा हुआ था। जिसके चलते आग के समय गेट को समय पर खोला नहीं जा सका। आग को बढ़ते देख लोग भाग नहीं पाए। जिसके चलते कई जानें चली गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जांच बीएमसी कमिश्नर के द्वारा करवाई जाएगी। वहीं शिवसेना ने इस मुद्दे पर भाजपा की कड़ी निंदा करते हुए न्यायिक जांच की मांग की है। शिवसेना ने कहा कि हैं कि वह इस मुद्दे को संसद में उठाएगी।












Click it and Unblock the Notifications