कांग्रेस कार्यालय के बाहर लगा राहुल-तेजस्वी का पोस्टर, लिखा-चौकीदार नहीं वफादार चाहिए
Recommended Video

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारियों में देश की सभी राजनीतिक पार्टियां पूरे दम-खम के साथ जुट गई हैं। इसी बीच मंगलवार को कांग्रेस दफ्तर के सामने एक पोस्टर लगा हुआ मिला जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और राष्ट्रीय जनता दल एवं लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव एक साथ खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्ट में लिखा है कि चौकीदार नहीं वफादार चाहिए, अबकी बार महागठबंधन की सरकार चाहिए।

इस पोस्टर पर उपरी हिस्से में सोनिया गांधी के बाद लालू यादव के अलावा और भी कई नेताओं का फोटो लगाया गया है। इस पोस्टर के बाद यह तो साफ हो गया है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को सत्ता से हटाने के लिए महागठबंधन की रणनीति पर आगे बढ़ रही है। इसके लेकर कई पार्टी के नेता जोर आजमाइश में जुटे हुए हैं।
मंगलवार को ही आंध्र प्रेदश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू दिल्ली पहुंचे हुए थे। जहां उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की। बता दें कि इसस पहले भी चंद्रबाबू नायडू राहुल गांधी से मुलाकात कर चुके हैं। लेकिन अब देखना है कि क्या मोदी सरकार के खिलाफ महागठबंधन बन पाएगा या नहीं। बीजेपी विपक्ष के इस महागठबंधन के अस्तित्व को लेकर सवाल खड़े करती रही है। लेकिन बीजेपी को टक्कर देनी है तो कांग्रेस को भी नए साथी की तलाश है।
यह भी पढ़ें- लोकसभा में पास हुआ 10% सवर्ण आरक्षण बिल, राज्यसभा में कल होगा पेश












Click it and Unblock the Notifications