डाक कर्मियों से मारपीट कर लूटे डाक मत पत्र, 2 गिरफ्तार

ग्वालियर। मप्र के भिंड जिले में बदमाशों ने डाककर्मियों के साथ मारपीट करते हुए डाक मत पत्र लूट लिए। मतगणना शुरू होने के कुछ ही घंटों पहले हुई इस सनसनीखेज वारदात से पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी सकते में आ गए। हालांकि पुलिस ने तत्काल घेराबंदी कर दो लुटेरों को दबोच लिया और डाक मतपत्र भी बरामद कर लिए लेकिन पुलिस ने अभी लुटेरों का खुलासा नहीं किया है।

 postal ballot robbed in Gwalior, 2 arrested

प्राप्त जानकारी के अनुसार भिंड में पोस्ट ऑफिस कर्मचारी डाक मतपत्र लेकर जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय की ओर जा रहे थे। तभी रास्ते में कुछ असामाजिक तत्वों ने उन्हें घेरकर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं डाक कर्मियों के साथ जमकर मारपीट करने के बाद बदमाश उनके पास से डाक मत पत्रों से भरा थैला भी लूटकर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी।

पुलिस अधीक्षक रुडोल्फ अल्वारेस भी खुद घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल की। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने डाक कर्मियों के साथ मारपीट कर लूटा गया डाक मतपत्रों का थैला बरामद कर लिया। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के वीरेंद्र वाटिका इलाके में स्थित नाले के पास पुलिस को यह थैला मिला। पुलिस ने थैला तत्काल कब्जे में लेकर पड़ताल आगे बड़ाई तो दो आरोपी भी पुलिस के हत्थे चढ़ गए। हालांकि पुलिस ने अभी लुटेरों का खुलासा नहीं किया है। लेकिन मतपत्र बरामद कर राहत की सांस जरूर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+