#UriAttack: सार्क सम्मेलन के लिए पीएम मोदी नहीं जाएंगे पाक
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नवंबर में होने वाले सार्क सम्मेलन में शिरकत करने के लिए पाकिस्तान जाने वाले थे। लेकिन अब खबरें आ रही हैं कि पीएम मोदी ने सार्क सम्मेलन में हिस्सा न लेने का फैसला किया है। एक वेबसाइट ने सरकार के सूत्रों के हवाले से यह जानकारी दी है।

उरी आतंकी हमते के बाद लिया फैसला
सूत्रों की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक पीएम मोदी ने उरी आतंकी हमले के मद्देनजर यह फैसला किया है। सम्मेलन शुरू होने से कुछ दिन पहले एक प्रतिनिधि को पाक भेजने के बारे में ऐलान किया जा सकता है। पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में इस बार का सार्क सम्मेलन होने वाला है।
बांग्लादेश और अफगानिस्तान भी रहेंगे दूर!
इससे पहले अफगानिस्तान और बांग्लादेश ने भी सार्क सम्मेलन में हिस्सा न लेने की ओर इशारा किया है। अगस्त में पाक में हुए सार्क गृहमंत्रियों की मीटिंग में भी बांग्लादेश के गृहमंत्री ने हिस्सा नहीं लिया था।
भारत के गृहमंत्री राजनाथ सिंह तो इस मीटिंग में पहुंचे लेकिन सार्क देशों के वित्त मंत्रियों की मीटिंग से अरुण जेटली ने दूरी बनाकर रखी।












Click it and Unblock the Notifications